DRDO Internship 2026: अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ करियर की एक शानदार शुरुआत भी करना चाहते हैं, तो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO से एक बेहतरीन मौका आया है। DRDO के अंतर्गत आने वाले कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर यानी CASDIC ने कॉलेज छात्रों के लिए नई पेड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस इंटर्नशिप के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी। तो चलिए विस्तारपूर्वक इस इंटर्नशिप से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं।
CASDIC आखिर है क्या
कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर यानी CASDIC, DRDO का एक प्रमुख संगठन है, जो भारतीय वायुसेना के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम करता है। इस इंटर्नशिप के तहत चुने गए छात्रों को इसी सेंटर में काम करने का मौका मिलेगा, जो खासतौर पर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए सीखने और अनुभव हासिल करने का एक शानदार अवसर है।
DRDO इंटर्नशिप की मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) |
| सेंटर | कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) |
| विज्ञापन संख्या | CASDIC/HRG/PDINTERN/2026/01 |
| कुल सीटें | 30 |
| अवधि | 6 महीने |
| मासिक स्टाइपेंड | ₹5,000 प्रति माह (कुल 6 महीने में ₹30,000) |
| इंटर्नशिप की जगह | CASDIC, बेंगलुरु – 560093 |
| इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख | 1 दिसंबर 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 11 अक्टूबर 2026 |
| सेलेक्शन प्रोसेस | बिना परीक्षा, सिर्फ पिछले मार्क्स और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर |
कौन कर सकता है आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दी गई योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी।
- इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के पिछले सभी सेमेस्टर में कम से कम 7.5 CGPA होनी चाहिए।
- साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों ने पहले साल में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
- आवेदन करने वाला छात्र AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में फुल टाइम कोर्स कर रहा हो।
- सिर्फ फाइनल ईयर के बीई/बीटेक छात्र और दूसरे साल में पढ़ रहे एमएससी छात्र ही आवेदन के लिए योग्य हैं।
- आवेदक की उम्र अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
पदों की जानकारी
इस इंटर्नशिप में कुल 30 सीटों को अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच में बांटा गया है। पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
| ब्रांच कोड | ब्रांच का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|---|
| EC | इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन | 12 |
| CS | कंप्यूटर साइंस / इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 13 |
| ME | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 05 |
| कुल | 30 |
जैसा कि टेबल में दिख रहा है, कंप्यूटर साइंस और IT ब्रांच के लिए सबसे ज्यादा सीटें रखी गई हैं, उसके बाद इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच का नंबर आता है।
बिना परीक्षा के ही होगा चयन
इस इंटर्नशिप की सबसे खास बात यह है कि छात्रों का चयन किसी भी तरह के लिखित एग्जाम के बिना किया जाएगा। इसके लिए दो चीजों को आधार बनाया जाएगा: पहला, छात्र के पिछली कक्षाओं में मिले अंक, और दूसरा, एक ऑनलाइन इंटरव्यू या इंटरेक्शन। यह पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी।
जो भी छात्र चुने जाएंगे, उन्हें आवेदन फॉर्म में दी गई ईमेल आईडी के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से कोई अलग जानकारी नहीं दी जाएगी, इसलिए आवेदन करते समय अपनी ईमेल आईडी सही और नियमित रूप से चेक होने वाली ही दर्ज करें।
DRDO इंटर्नशिप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
इंटर्नशिप जॉइन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना जरूरी है।
- इंटर्नशिप के दौरान रहने और खाने-पीने यानी बोर्डिंग व लॉजिंग का पूरा खर्च छात्र को खुद ही उठाना होगा।
- इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए प्रोजेक्ट वर्क और रिपोर्ट जैसी जरूरी चीजें पास करनी होंगी।
- अगर कोई छात्र इंटर्नशिप बीच में ही छोड़ देता है, तो उसे न तो सर्टिफिकेट मिलेगा और न ही बचा हुआ स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- इंटर्नशिप पूरी होने के बाद CASDIC या DRDO किसी भी तरह की नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगा, यानी यह सिर्फ एक सीखने का अवसर है, नौकरी की गारंटी नहीं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रकिया
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया थोड़ी अलग है, क्योंकि यह किसी ऑनलाइन पोर्टल की बजाय ईमेल के जरिए पूरी होती है। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें।
- सबसे पहले DRDO CASDIC इंटर्नशिप 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, जिसमें आवेदन फॉर्म का पूरा फॉर्मेट दिया गया है।
- नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपना आवेदन पत्र तैयार करें।
- इस आवेदन पत्र के साथ अपने कॉलेज से मिला रेफरेंस या रिक्वेस्ट लेटर भी साथ में रखें।
- दोनों दस्तावेजों को एक साथ ईमेल आईडी hrd.casdic@gov.in पर भेज दें।
- आवेदन की आखिरी तारीख, यानी 11 अक्टूबर 2026 से पहले-पहले यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अपनी सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और कॉलेज आईडी की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें। रेफरेंस या रिक्वेस्ट लेटर अपने कॉलेज के संबंधित विभाग या प्रोफेसर से समय रहते बनवा लें, ताकि आखिरी समय में देरी न हो। ईमेल भेजते समय सब्जेक्ट लाइन और अटैचमेंट को एक बार ध्यान से जरूर जांच लें, ताकि कोई जरूरी दस्तावेज छूट न जाए। अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से चेक करते रहें, क्योंकि चयन की सूचना सिर्फ ईमेल के जरिए ही दी जाएगी।




