India Post GDS 1st Merit List 2026

October 13, 2026

Shravan Kumar

इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से डायरेक्ट देखें अपना नाम और रोल नंबर @indiapost.gov.in

, , , 

भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस जुलाई सेशन की भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार indiapost.gov.in पर लिस्ट देखकर पता कर सकते हैं कि उनका चयन हुआ या नहीं।

India Post GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के जुलाई सेशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह भर्ती कुल 23757 पदों के लिए है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई सर्कल के उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

भारतीय डाक विभाग ने चुने गए उम्मीदवारों की सूची / लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर अपलोड कर दी है। लिस्ट में सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। साथ में कटऑफ अंक भी बताए गए हैं। अगर आपको इसका पीडीएफ चाहिए तो आप सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

किन पदों के लिए है लिस्ट

यह लिस्ट ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे लिस्ट देखकर अपना चयन जांच सकते हैं। अभी सभी सर्कलों की सिर्फ पहली लिस्ट आई है। अगर इसमें आपका नाम नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आगे और लिस्ट आएंगी।

GDS पहली मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

जो उम्मीदवार पहली बार लिस्ट देखना चाहते हैं लेकिन देख नहीं पा रहे हैं तो आप केवल इन स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें,

  • उमीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद “GDS Engagement” वाले कॉलम पर क्लिक करें।
  • साइड में एक्टिव नोटिफिकेशन, वैकेंट पोस्ट और हेल्पडेस्क जैसे टैब दिखेंगे। इन्हीं में “Shortlisted Candidates Schedule-II July-2026” नाम का टैब होगा। उस पर क्लिक करें।
  • सभी सर्कलों के नाम सामने आ जाएंगे। आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली जैसे जिस भी सर्कल की लिस्ट देखनी हो, वहां से सीधे पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ खुलने पर उसमें डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट का नाम, पोस्ट कम्युनिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रतिशत की जानकारी मिलेगी।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए Ctrl+F दबाकर नंबर डालें।
  • अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर पीडीएफ में है, तो आपका चयन हो गया है।

इन इन सर्कलों की मेरिट लिस्ट उपलब्ध

वेबसाइट पर मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई सर्कलों की मेरिट लिस्ट (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए) के लिंक दिए गए हैं।

Circle NameMerit List
Uttar Pradesh GDS 1st Merit ListClick Here
Madhya Pradesh GDS 1st Merit ListClick Here
Haryana GDS 1st Merit ListClick Here
Himachal Pradesh GDS 1st Merit ListClick Here
Jharkhand GDS 1st Merit ListClick Here
Bihar GDS 1st Merit ListClick Here

उम्मीदवारों को अब आगे क्या करना है

जो भी उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट में चुने गए हैं, उन्हें अगले चरण में डिवीजनल ऑफिस जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। इसकी तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है। वेरिफिकेशन के लिए सभी दस्तावेजों के ओरिजिनल और फोटोकॉपी के 2 सेट साथ ले जाने होंगे। तय तारीख पर जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचेंगे, उनकी उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment