SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT

October 10, 2026

Shravan Kumar

SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT, ssc.gov.in से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट, 12 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

, , , 

SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC फेज 14 परीक्षा की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन हुई थी। आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। आंसर की से उम्मीदवार अपने जवाब मिलाकर नतीजे आने से पहले अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख

आंसर की के साथ आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी है। अगर उम्मीदवारों को अस्थायी आंसर की में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो वे उसे चुनौती दे सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक आपत्ति की विंडो 9 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। अधिकारी सभी आपत्तियों की अच्छी तरह जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर सुधार किया जाएगा।

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं, निचे हमने स्टेप बाई स्टेप बताया है की कैसे करना है।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “Answer Key” का लिंक मिलेगा।, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद में मांगी गई सारी जानकारी भरकर “Login” पर क्लिक करें।
  • आंसर की की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • अपने जवाबों का आंसर की से मिलान करें।

मार्किंग स्कीम: ऐसे लगाएं अपने अंकों का अंदाजा

संभावित स्कोर निकालने के लिए उम्मीदवार यह मार्किंग स्कीम देख सकते हैं:

  • हर सही जवाब के लिए 2 अंक मिलेंगे।
  • हर गलत जवाब पर एक-चौथाई (1/4) अंक कटेगा।
  • किसी भी सवाल में आंशिक अंक नहीं मिलेंगे।

इस स्कीम के आधार पर उम्मीदवार अपना अंतिम स्कोर निकाल सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने का प्रक्रिया देखें

आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निचे प्रक्रिया बताया गया है ध्यान से देखें।

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और “Objections and Claims for Lecturer Cadre” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपत्ति वाला पेज खुलने पर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • जिस सवाल को चुनौती देनी है, उसे आपत्ति वाले सेक्शन में चुनें।
  • अपनी आपत्ति के साथ सबूत दें, जैसे पाठ्यपुस्तकों या मानक सामग्री के हवाले।
  • हर आपत्ति के लिए तय शुल्क जमा करें।
  • आपत्ति दोबारा जांच लें और आखिरी तारीख से पहले फॉर्म सबमिट करें।
SSC Phase 14 2026 आंसर की का आधिकारिक नोटिसक्लिक हियर
SSC Phase 14 2026 आंसर की का लिंकक्लिक हियर
Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment