Post Office GDS 1st Merit List 2026

October 9, 2026

Shravan Kumar

Post Office GDS 1st Merit List 2026: GDS पहली मेरिट लिस्ट अक्टूबर में इस दिन आने की उम्मीद, जानें सर्किलवार वाइज कितने पद खाली

, , , 

Post Office GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS के हजारों पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 को खत्म हो चुकी है, और फीस जमा करने का मौका 21 सितंबर तक दिया गया था। अब जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें बेसब्री से इसके मेरिट लिस्ट के जारी होने का इंतजार है, इसी मेरिट लिस्ट के ऊपर बड़ा अपडेट सामने आया है तो ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

पोस्ट ऑफिस पहला मेरिट लिस्ट कब आएगा

आवेदन बंद होने के बाद भी इंडिया पोस्ट ने उम्मीदवारों को थोड़ी राहत दी है। बात करें आवेदन में सुधार प्रक्रिया की तो उम्मीदवार 23 से 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन में सुधार कर सकतें हैं। यह संशोधन विंडो बंद होने के बाद सभी आवेदनों की जांच की जाएगी और उसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मौजूदा अनुमान के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट अक्टूबर महीने के दूसरे या तीसरे हफ़्ता तक जारी होने की उम्मीद है।

चयन प्रक्रिया कैसी रहेगी

इस पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होती। उम्मीदवारों को सीधे उनके 10वीं में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का डिवीजन, ऑफिस का नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रतिशत जैसी जानकारी दर्ज होगी।

लिस्ट जारी होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को सिर्फ दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, और इसमें सफल होने पर उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।

सर्किलवार वाइज कितने पद खाली हैं

देशभर के अलग-अलग सर्किल में भाषा के हिसाब से पदों की संख्या तय की गई है। पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

सर्किलभाषापदों की संख्या
आंध्र प्रदेशतेलुगु917
असमअसमिया322
असमबंगाली77
असमबोडो15
बिहारहिंदी1,098
छत्तीसगढ़हिंदी762
दिल्लीहिंदी16
गुजरातगुजराती499
हरियाणाहिंदी87
हिमाचल प्रदेशहिंदी335
जम्मू-कश्मीरहिंदी/उर्दू340
झारखंडहिंदी1,379
कर्नाटककन्नड़1,116
केरलमलयालम1,373
मध्य प्रदेशहिंदी1,450
महाराष्ट्रकोंकणी/मराठी134
महाराष्ट्रमराठी2,297
उत्तर पूर्वीबंगाली/काक बराक119
उत्तर पूर्वीअंग्रेजी/हिंदी1,354
उत्तर पूर्वीअंग्रेजी/हिंदी और गारो296
उत्तर पूर्वीअंग्रेजी/हिंदी और खासी369
उत्तर पूर्वीअंग्रेजी/मणिपुरी306
उत्तर पूर्वीमिजो110
ओडिशाउड़िया1,353
पंजाबअंग्रेजी/हिंदी3
पंजाबपंजाबी119
राजस्थानहिंदी1,009
तमिलनाडुतमिल2,118
तेलंगानातेलुगु419
उत्तराखंडहिंदी452
उत्तर प्रदेशहिंदी1,691
पश्चिम बंगालबंगाली1,619
पश्चिम बंगालबंगाली/नेपाली12
पश्चिम बंगालअंग्रेजी और भूटिया/गुरुंग/लेपचा/नेपाली/राय/शेरपा/तमांग86
पश्चिम बंगालअंग्रेजी/हिंदी38
पश्चिम बंगालनेपाली7
कुल पद23,557

ध्यान देने वाली बात यह है कि शुरुआत में इस भर्ती को 23,757 पदों की बताया गया था, जबकि सर्किलवार पदों को जोड़ने पर कुल आंकड़ा 23,557 आता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि सटीक और अंतिम वैकेंसी संख्या के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही पुष्टि कर लें।

सैलरी से जुडी जानकारी

पोस्ट ऑफिस जीडीएस के इस भर्ती में दो तरह के पद हैं, और दोनों के लिए वेतन भी अलग-अलग है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) अगर आप इस पद के लिए चयन किये जातें हैं तो आपको हर महीने 12,000 से 29,380 रुपये तक वेतन मिलेगा। दूसरा पद है असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 से 24,470 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • अगर आपके आवेदन में कोई गलती है, तो 24 सितंबर शाम 5 बजे से पहले उसे जरूर सुधार लें, क्योंकि यह आखिरी मौका है।
  • मेरिट लिस्ट आने तक अपने 10वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार करके रखें, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय देरी न हो।
  • लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें, किसी भी अनाधिकारिक स्रोत पर नहीं।
  • अपने संबंधित सर्किल और भाषा से जुड़ी सही जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

अब उम्मीदवारों को बस अक्टूबर में आने वाली पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना है। चूंकि इस भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है, इसलिए 10वीं के अंक ही सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। बेहतर यही रहेगा कि उम्मीदवार अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें और मेरिट लिस्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जरूर जांच लें।

पोस्ट ऑफिस जीडीएस आधिकारिक वेबसाइट।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

1 thought on “Post Office GDS 1st Merit List 2026: GDS पहली मेरिट लिस्ट अक्टूबर में इस दिन आने की उम्मीद, जानें सर्किलवार वाइज कितने पद खाली”

Leave a Comment