October 12, 2026
बिना परीक्षा के NHAI में काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे ₹20000, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने छात्रों के लिए दो इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किए हैं। एक कार्यक्रम एक महीने का है और दूसरा छह महीने का। दोनों में हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा मिलेगा। NHAI Paid Internship 2026: पढ़ाई के साथ काम का अनुभव लेना चाहते हैं तो एनएचएआई की इंटर्नशिप अच्छा मौका हो सकती है। प्राधिकरण ने विंटर इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2026 है। इन कार्यक्रमों में छात्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने और अनुभवी पेशेवरों से सीखने का











