CPRI Notification 2026

September 22, 2026

Shravan Kumar

विद्युत मंत्रालय की CPRI में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका! ₹56,000 मिलेगी सैलरी, ऐसे करें direct ऑनलाइन आवेदन – CPRI Notification 2026

, , , 

CPRI Notification 2026: सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक और अच्छा मौका सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विद्युत मंत्रालय की कंपनी सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी की CPRI ने अपनी अलग-अलग ब्रांचों के लिए न्युक्ति पत्र निकाली है। इंजीनियरिंग ऑफिसर से लेकर टेक्नीशियन, असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ तक कुल 110 पदों पर नए उम्मीदवारों को भरे जाएंगे।

CPRI में इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल और वॉच एंड वार्ड ड्यूटीज ब्रांच में यह न्युक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और आप इसके आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in पर उपलब्ध लिंक के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। सबसे ज्यादा पद टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-I के लिए हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर फॉर्म भरने का लिंक बंद कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अधिकतम उम्र की गणना भी 12 अक्टूबर 2026 के आधार पर ही की जाएगी, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता और उम्र इसी तारीख के हिसाब से जांच लें।

पद सनुसार योग्यता की जानकारी

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और उम्र सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है, आवेदन करने से पहले ध्यान से पूरा पढ़ें।

पदवैकेंसीयोग्यताउम्र सीमा
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I (इलेक्ट्रिकल)07इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री और वैलिड गेट स्कोरकार्ड30 वर्ष
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I (सिविल)01सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और वैलिड गेट स्कोरकार्ड30 वर्ष
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)10इलेक्ट्रिकल में 3 साल का डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव35 वर्ष तक
साइंटिफिक असिस्टेंट02केमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास बीएससी और 5 साल का अनुभव35 वर्ष तक
टेक्नीशियन ग्रेड I (इलेक्ट्रिकल)07इलेक्ट्रिकल में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट28 वर्ष तक
टेक्नीशियन ग्रेड I (मैकेनिकल)02मैकेनिकल में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट28 वर्ष तक
टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड I3710वीं पास और आईटीआई से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में 2 साल का ट्रेड सर्टिफिकेट30 वर्ष
असिस्टेंट ग्रेड II29फर्स्ट क्लास बीए/बीएससी/बी.कॉम/बीबीए/बीबीएम/बीसीए डिग्री और बेसिक कंप्यूटर ग्रेड बी सर्टिफिकेट30 वर्ष तक
मल्टी टास्किंग स्टाफ ग्रेड I (वॉच एंड वार्ड ड्यूटीज)1410वीं पास (सभी पद एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित)25 वर्ष तक
कुल110——

सैलरी और चयन प्रक्रिया

हर पद के लिए वेतन और सेलेक्शन का तरीका अलग है।

  • इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I: लेवल 07 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रति माह तक वेतन। इस पद पर बिना परीक्षा, सीधे गेट स्कोर के आधार पर चयन होगा।
  • इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): लेवल-06 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक वेतन। चयन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) से होगा।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट: लेवल-06 में 35,400 से 1,12,400 रुपये तक सैलरी। चयन CBT और जॉब से जुड़े प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड I: लेवल-02 में 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन। चयन CBT और ट्रेड टेस्ट पास करने पर होगा।
  • टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड I: 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी। चयन CBT के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
  • असिस्टेंट ग्रेड II: लेवल-04 में 25,500 से 81,100 रुपये तक वेतन, चयन CBT से होगा।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ: लेवल-1 में 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी। चयन CBT और ट्रेड/प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

नोटिस के अनुसार इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I, साइंटिफिक असिस्टेंट और इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। टेक्नीशियन ग्रेड I, असिस्टेंट ग्रेड II और टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड II के लिए 700 रुपये फीस लगेगी। SC/ST/PwBD/एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी इन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

न्युक्ति के आधिकारिक विज्ञापन में सभी जरूरी सर्टिफिकेट के फॉर्मेट पहले से दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसी फॉर्मेट के अनुसार अपने प्रमाण पत्र तैयार रखें, ताकि आवेदन के दौरान दस्तावेज़ अपलोड करने में कोई दिक्कत न हो।

उम्मीदवारों के लिए सलाह है की आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर दें, क्योंकि आखिरी दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से दिक्कत हो सकती है। योग्यता, फीस और अन्य शर्तों की पूरी और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in पर जरूर जाएं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment