Data Entry Operator

September 24, 2026

Shravan Kumar

Data Entry Operator: हाई कोर्ट में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 115 पद खाली, बिना फीस करें अप्लाई, 29 सितंबर आखिरी तारीख

, , , 

Data Entry Operator: हाई कोर्ट में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। अगर आप कंप्यूटर या आईटी बैकग्राउंड से तालुख रखते हैं तो आप यह नौकरी पा सकते हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने अपने 38 जिलों में जिला न्यायपालिका और ई-सेवा केंद्रों के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 115 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 रखी गई है। यानी आवेदन करने के लिए अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को बिना देर किए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। इस डाटा एंट्री ऑपरेटर पद से जुड़ी जानकारी प्राफ्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

पद के लिए योग्यता कुछ इस प्रकार

जारी हुए नोटिस के मुताबिक़ इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन होना जरूरी है। यानी B.Sc (कंप्यूटर साइंस/IT), BCA, B.E/B.Tech (कंप्यूटर साइंस), MCA, M.Sc (कंप्यूटर साइंस/IT) या M.E/M.Tech जैसी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा की बात करें तो 1 सितंबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 सितंबर 1991 से पहले हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस न्युक्ति की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा, यानी पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त रखा गया है। अगर आप इस डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए चयन कर लिए जातें हैं तो उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का निश्चित वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी,

मद्रास हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के इरादे से परीक्षा का शेड्यूल पहले से ही तय कर दिया है, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी कर सकें।

चरणविवरणसंभावित तारीख
पहला चरणलिखित परीक्षा (25 अंक MCQ) + कंप्यूटर स्किल टेस्ट (25 अंक) — कुल 50 अंक10 या 11 अक्टूबर 2026
दूसरा चरणवाइवा वोसी (इंटरव्यू) — 50 अंक24 या 25 अक्टूबर 2026

यानी पहले चरण के टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरण मिलाकर कुल 100 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

आवेदन प्रक्रिया यहाँ देखें

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार मद्रास हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय एक जरूरी बात का खास ध्यान रखें—फॉर्म भरने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि मोबाइल फोन से फॉर्म सबमिट करने में तकनीकी दिक्कत आ सकती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।

चूंकि आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन तक इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर सर्वर से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं, जिसकी वजह से फॉर्म जमा करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखकर 29 सितंबर से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment