प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण और शहरी, दोनों नई लाभार्थी सूचियां जारी हो गई हैं। आवेदक स्मार्टफोन या कंप्यूटर से घर बैठे अपना नाम देख सकते हैं।
PM Awas Yojana New List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का मकसद गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देना है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए ग्रामीण (PMAY-G) और शहरी (PMAY-U 2.0), दोनों क्षेत्रों की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया था, तो अब नाम देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही नई सूची में नाम जांच सकते हैं।
योजना की जानकारी देखें
| विवरण | ग्रामीण (PMAY-G) | शहरी (PMAY-U 2.0) |
| लक्षित क्षेत्र | गांव और ग्रामीण इलाके | नगरपालिका, नगर निगम और शहरी क्षेत्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in | pmaymis.gov.in |
| आर्थिक सहायता | 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपये | 1.50 लाख से 2.50 लाख रुपये |
| भुगतान का तरीका | डीबीटी (किस्तों में सीधे बैंक खाते में) | सब्सिडी या सीधी आर्थिक सहायता |
ग्रामीण लिस्ट नाम ऐसे देखें
अगर आप ग्रामीण से हैं और प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहतें हैं तो निचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
- आपको सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज के ऊपर वाले मेन्यू में आपको “Awaassoft” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें और “Report” सेक्शन चुनें।
- नया पेज खुलने पर नीचे “H. Social Audit Reports” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना-अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनना है।
- उसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 या 2026 चुनें और योजना में “Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin” चुनें।
- सुरक्षा कोड (कैप्चा) भरकर “Submit” बटन दबाएं।
इसके बाद आपकी ग्राम पंचायत की पूरी लाभार्थी सूची यानी की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, मिली राशि और किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। चाहें तो “Download PDF” पर क्लिक करके सूची आगे के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन नंबर से लिस्ट में नाम ऐसे देखें
अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो वेबसाइट के “Stakeholders” सेक्शन में जाकर “IAY/PMAYG Beneficiary” पर क्लिक करें। वहां सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
शहरी लिस्ट देखने का तरीका
अगर आप शहरी क्षेत्र के आवेदक हैं तो आप इस तरीके से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Search Beneficiary” या “Track Assessment Status” का विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर या Application ID/Assessment ID डालें।
- “Submit” या “Search” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके आवेदन की मौजूदा स्थिति, मंजूरी और लाभार्थी सूची का ब्योरा स्क्रीन पर आ जाएगा।
लिस्ट में नाम नहीं है तो ये करें
कई बार ऐसा होता है की आवेदन का नाम लिस्ट में नहीं होता है तो इस केस में आप सबसे पहले देखें कि आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है या सत्यापन की प्रक्रिया में लंबित है। इसके बाद पक्का करें कि आपका बैंक खाता चालू है और आधार कार्ड तथा NPCI/डीबीटी से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक अपनी ग्राम पंचायत के मुखिया या सचिव, या ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करें। शहरी क्षेत्र के लोग अपने नगर निगम, नगरपालिका या ULB कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।




