UP Shikshak Notification

September 19, 2026

Shravan Kumar

यूपी में शिक्षक बनने का सपना होगा साकार ! 12,405 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी, देखें आवेदन तारीख और योग्यता – UP Shikshak Notification

, , , , , , 

UP Shikshak Notification: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी कि UPESSC ने UP Super TET 2026 के तहत सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक़ विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी हैं। जितने भी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन और परीक्षा की तिथियाँ

जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक इस नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका 19 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा। वहीं नियुक्ति परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एक जरूरी बात यह है कि आवेदन करने से पहले हर अभ्यर्थी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

12,405 पदों पर नियुक्ति

इस भर्ती अभियान में कुल 12,405 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है।

  • बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 11,508 पद।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सहायता प्राप्त संस्थानों के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 897 पद।
वर्गपदों की संख्या
शहरी क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय (बेसिक शिक्षा विभाग)11,508
सहायता प्राप्त संस्थान (माध्यमिक शिक्षा विभाग)897
कुल पद12,405

शहरी क्षेत्र सहायक अध्यापक – योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा नीचे दी गई शिक्षक प्रशिक्षण योग्यताओं में से कोई एक होना अनिवार्य है।

  • BTC
  • दो वर्षीय BTC (उर्दू)
  • स्पेशल BTC
  • RCI से मान्य दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा
  • चार वर्षीय B.El.Ed
  • NCTE से मान्य D.El.Ed

इसके साथ ही राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित TET पास होना भी जरूरी शर्त है। इस पद के लिए उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है, और उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

अटैच्ड प्राइमरी टीचर – योग्यता

इस श्रेणी के लिए भी उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक / ग्रेजुएशन की डिग्री का होना जरूरी है, साथ ही निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता भी होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 1 से 5 के लिए TET पास होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि इस पद के लिए उम्र सीमा काफी अधिक रखी गई है यानी 21 से 62 वर्ष, और इसकी गणना भी 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन से पहले OTR है जरूरी

आपको बता दें की इस नियुक्ति में आवेदन करने से पहले हर अभ्यर्थी को UPESSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। जब तक OTR पूरा नहीं होगा, तब तक संबंधित सहायक अध्यापक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले OTR की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

आयोग ने साफ तौर पर सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी में कोई चूक न हो। चूंकि यह भर्ती बड़ी संख्या में पदों के लिए है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक हियर

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment