RRB NTPC Notification 2026

September 21, 2026

Shravan Kumar

RRB NTPC Notification 2026: रेलवे में निकली 3477 पदों पर नई वैकेंसी, देखें आवेदन प्रक्रिया और आवेदन तिथियाँ

, , , , , 

RRB NTPC Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जारी किये गए शार्ट नोटिस के अनुसार इस बार कुल 3477 पदों पर उम्मीदवारों की न्युक्ति होने वाली है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या CEN 06/2026 के तहत नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक ये तारीखें फिलहाल संभावित (Tentative) हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस जरूर देख लें।

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 2026 जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 06/2026
कुल पद3477
आवेदन शुरू8 अक्टूबर 2026 (संभावित)
आवेदन की आखिरी तारीख6 नवंबर 2026 (संभावित)
फीस जमा करने की आखिरी तारीख6 नवंबर 2026 (संभावित)
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग जरूरी)
आयु सीमा (1 जनवरी 2027 को)18 से 33 वर्ष
फीस (General/OBC/EWS)500 रुपये
फीस (SC/ST/EBC/सभी वर्ग की महिला)250 रुपये
परीक्षा की तारीखबाद में घोषित होगी
चयन प्रक्रियाCBT-1, CBT-2, स्किल/टाइपिंग/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच

RRB NTPC 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर 2026 (संभावित)
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 6 नवंबर 2026 (संभावित)
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 6 नवंबर 2026 (संभावित)
  • परीक्षा की तारीख: बाद में बताई जाएगी
  • एग्जाम सिटी की जानकारी: परीक्षा से करीब 10 दिन पहले
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से करीब 4 दिन पहले

पद अनुसार योग्यता

जैसा की आपको होगा की इस भर्ती में कुल 3477 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है और वह कुछ इस प्रकार है।

  1. ग्रेजुएशन डिग्री वाले पद: चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर (SM), गुड्स ट्रेन मैनेजर और ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए।
  2. डिग्री के साथ टाइपिंग जरूरी वाले पद: जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग की दक्षता जरूरी है।

पद अनुसार वैकेंसी की संख्या शॉर्ट नोटिस में नहीं दी गई है। इसकी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगी जो की बहुत ही जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा नजर बनाए रखें।

शॉर्ट नोटिफिकेशन पाने के लिए क्लिक करें।

आयु सीमा की जानकारी

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी और इसके लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक रखा गया है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट बोर्ड के नियमों के अनुसार मिलेगी।

आवेदन शुल्क की जानकारी

  • General / OBC / EWS 500 रुपये
  • SC / ST / EBC 250 रुपये
  • सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार 250 रुपये

फीस रिफंड: स्टेज-1 (CBT-1) परीक्षा में शामिल होने के बाद फीस का कुछ हिस्सा बैंक खाते में लौटाया जाएगा। General और OBC उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस मिलेंगे, जबकि बाकी उम्मीदवारों को 250 रुपये लौटाए जाएंगे।

फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS या कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इन चरणों से होकर गुजरेगा।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1)
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-2)
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल जांच

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म 6 नवंबर 2026 की आखिरी तारीख से पहले जमा कर दें। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, खासकर आखिरी तारीख, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता वाले हिस्से।

उम्मीदवारों के लिए सलाह है की आवेदन शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज़ और फीस भुगतान का विकल्प तैयार रखें। आखिरी दिन का इंतज़ार न करें, क्योंकि उस वक्त वेबसाइट पर भीड़ बढ़ जाती है। तारीखों में बदलाव हो सकता है, इसलिए ताज़ा जानकारी के लिए सिर्फ RRB की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment