UP Rojgar Mela Apply Now

September 25, 2026

Shravan Kumar

UP Rojgar Mela Apply Now: यूपी के इस जिले में 28 सितंबर को बड़ा रोजगार मेला! 2,500+ पदों पर मौका, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता देखें

, , , , , 

UP Rojgar Mela Apply Now: नौकरी की तलाश में जुटे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पीलीभीत में 28 सितंबर 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कुल 2,500 से भी ज्यादा पदों पर नए उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस मेले में फ्रेशर्स और अनुभवी, दोनों तरह के अभ्यर्थियों के लिए मौके मौजूद रहेंगे। इस रोजगार मेला की पूरी जानकारी निचे दी गई है।

यह एक दिवसीय रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, राजकीय आईटीआई पीलीभीत और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयासों से कराया जा रहा है।

उम्मीदवारों की योग्यता

इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर तरह की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए मौके होंगे। 10वीं पास, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक जैसी टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। यानी चाहे आप अभी-अभी पढ़ाई पूरी करके निकले फ्रेशर हों या पहले से किसी क्षेत्र में अनुभव रखते हों, दोनों ही स्थितियों में इस मेले में नौकरी पाने की संभावना बनती है।

रोजगार मेले की संछेप में जानकारी

विवरणजानकारी
आयोजनकर्ताजिला सेवायोजन कार्यालय, पीलीभीत
तारीख28 सितंबर 2026
कुल रिक्तियां2,500 से अधिक
भाग लेने वाली कंपनियां50 से अधिक
समयसुबह 10 बजे से
स्थानउपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीलीभीत
आधिकारिक वेबसाइटrojgaarsangam.up.gov.in
रजिस्ट्रेशन शुल्कपूरी तरह निशुल्क

रजिस्ट्रेशन ऐसे करना है

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आप रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को अंजाम दे सकतें हैं जो की पहले से ही शुरू हो चुकी है। सबसे राहत की बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, यानी रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट जाने के लिए क्लिक करें।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नाम

रोजगार मेले में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की एक फाइल पहले से तैयार कर लें। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा या बीटेक जैसे कोर्स की मार्कशीट और सर्टिफिकेट के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड रिज्यूमे और अपनी वैध ईमेल आईडी जरूर साथ रखें। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की एक स्व-प्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) फोटोकॉपी का सेट भी बनाकर साथ ले जाना न भूलें, ताकि मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो।

अगर किसी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन या मेले से जुड़ी किसी अन्य प्रक्रिया में कोई परेशानी आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकता है।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment