ICG Notification 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार के अधीन नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। भारतीय तटरक्षक बल यानी की Indian Coast Guard के पश्चिमी क्षेत्र (Western Region) ने विभिन्न सिविलियन पदों के लिए सीधी भर्ती (Direct Recruitment) का नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। इस भर्ती की जानकारी 19-25 सितंबर 2026 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हो चुकी है, और इसे आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर भी देखा जा सकता है। इस भर्ती से जुडी पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।
पदों के नाम
जारी किये गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत स्टोर कीपर ग्रेड-II, इंजन ड्राइवर, लास्कर, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, चपरासी (MTS) और चौकीदार (MTS) जैसे कुल छह अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पद ग्रुप सी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवारों को बता देना चाहते हैं की इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 रखी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन में ही एक निर्धारित फॉर्म फॉर्मेट दिया गया है, जिसे भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ 45 दिनों के भीतर कोस्ट गार्ड रीजन हेडक्वार्टर को साधारण डाक (Ordinary Post) के माध्यम से भेजना होगा। यानी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर डाक से भेजना है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय से पहले ही फॉर्म पोस्ट कर देना बेहतर रहेगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड वैकेंसी और योग्यता
| पद का नाम | वैकेंसी | योग्यता | उम्र सीमा |
|---|---|---|---|
| स्टोर कीपर ग्रेड II | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। किसी फर्म, सेंट्रल या राज्य सरकार के संगठन में स्टोर्स को संभालने का 1 साल का अनुभव होना चाहिए | 18-25 वर्ष तक |
| इंजन ड्राइवर | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और सरकारी संस्थान या उसके समकक्ष इंस्टीट्यूट से इंजन ड्राइवर के तौर पर योग्यता का प्रमाण पत्र हासिल किया हो। 2 साल का अनुभव हो तो बेहतर है, लेकिन यह होना अनिवार्य नहीं है। | 18-30 वर्ष। ऊपरी उम्र में एससी कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी। |
| लास्कर (Lascar) | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो। बोट पर तीन साल काम किया हो। | 18-30 वर्ष, सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी उम्र 40 वर्ष तय की गई है। |
| सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। हैवी और लाइट मोटर व्हीकल दोनों के लाइसेंस होने चाहिए। मोटर मैकेनिज्म की नॉलेज होनी चाहिए। कम से कम 2 साल का मोटर व्हीकल चलाने का अनुभव होना चाहिए। | 18-27 वर्ष तक। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल की नियमानुसार छूट मिलेगी। |
| एमटीएस (चपरासी) | 01 | 10वीं पास या समकक्ष योग्यता रखते हों। दो साल बतौर ऑफिस अटेंडेंट काम का अनुभव होना चाहिए। | 18-27 वर्ष। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) कैंडिडेट्स को नियमानुसार 03 साल की छूट मिलेगी। |
| एमटीएस (चौकीदार) | 01 | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। 2 साल का अनुभव बतौर चौकीदार होना चाहिए। | उम्र सीमा 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। |
सैलरी की जानकारी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा।
- स्टोर कीपर ग्रेड-II: ₹19,900 – ₹63,200
- इंजन ड्राइवर: ₹25,500 – ₹81,100
- लास्कर: ₹18,000 – ₹56,900
- सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड): ₹19,900 – ₹63,200
- MTS (चपरासी): ₹18,000 – ₹56,900
- MTS (चौकीदार): ₹18,000 – ₹56,900
चयन प्रक्रिया के बारे में जाने
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों से होकर गुजरेगा।
सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी। इस जांच में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा, जिसके लिए मूल दस्तावेजों के साथ-साथ स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट साथ ले जाने जरूरी होंगे।
तीसरे चरण में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा, जिसमें उम्मीदवारों के अंगूठे के निशान और फोटो मौके पर ही लाइव कैप्चर किए जाएंगे। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही उम्मीदवार चौथे और अंतिम चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
आवेदन फॉर्म भरने का तरीका देखें
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना नाम (बड़े अक्षरों/ब्लॉक लेटर्स में), आवेदन किए जाने वाले पद का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, स्थायी पता, पत्राचार का पता, शैक्षणिक योग्यता, लिंग, श्रेणी (कैटेगरी) और संपर्क नंबर जैसी जानकारी बहुत ध्यान से भरनी होगी। फॉर्म के ऊपरी हिस्से में अपनी हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना न भूलें। इसके अलावा बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाकर, जगह और तारीख लिखते हुए अपने हस्ताक्षर भी करने होंगे।
- पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर 3 नवंबर 2026 तक या उससे पहले पहुंचाना अनिवार्य है।
- हेडक्वार्टर, कोस्ट गार्ड रीजन (पश्चिमी), एलेक्जेंडर ग्राहम बेल रोड, पीओ मालाबार हिल, मुंबई – 400006
नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ के लिए क्लिक करें।
चूंकि आवेदन डाक के माध्यम से भेजा जाना है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से काफी पहले ही अपना फॉर्म पूरी तरह भरकर पोस्ट कर दें, ताकि डाक व्यवस्था में लगने वाले समय के कारण आवेदन देरी से पहुंचने या रिजेक्ट होने का खतरा न रहे। फॉर्म भेजने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें और नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।




