UP PRT Notification 2026

September 17, 2026

Shravan Kumar

UP PRT Notification 2026: यूपी में 12,405 पदों पर प्राइमरी टीचर की ज़रूरत, ऑनलाइन आवेदन शुरू, दिसंबर में होगा एग्जाम

, , , , , 

UP PRT Notification 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने प्राइमरी टीचर के कुल 12,405 पदों पर न्युक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह न्युक्ति शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त प्राइमरी स्कूलों के लिए भी है। जितने भी उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं वह upessc.up.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की इस न्युक्ति में आवेदन के लिए OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन आधारित सिस्टम लागू किया गया है, और सिर्फ इसी के जरिए 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आइए इस न्युक्ति से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं।

किस श्रेणी में कितने पद खाली है

इस भर्ती के तहत कुल 12,405 पद तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटे गए हैं। पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

पद/क्षेत्ररिक्तियां
शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक11,508
सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त) बालक विद्यालय473
सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त) बालिका विद्यालय424
कुल12,405

प्राइमरी टीचर के लिए योग्यता

इस न्युक्ति में शहरी क्षेत्र और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए योग्यता की शर्तें अलग-अलग रखी गई हैं।

शहरी क्षेत्र के प्राइमरी टीचर के लिए: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा होना जरूरी है। इसके साथ ही बेसिक अध्यापक प्रमाण पत्र (BTC), डीएलएड, द्विवर्षीय बीटीसी (उर्दू), विशिष्ट बीटीसी, दो साल का डिप्लोमा, या प्रारंभिक परीक्षा में चार साल की डिग्री यानी बीएलएड में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त TET या CTET परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है।

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके साथ ही NCTE से मान्यता प्राप्त कोर्स से बीटीसी या डीएलएड किया होना चाहिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 5 तक के लिए TET पास करने का सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

उम्र सीमा भी तय की गई है

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
शहरी प्राइमरी टीचर (सामान्य उम्मीदवार)21 वर्ष40 वर्ष
शहरी प्राइमरी टीचर (SC/ST/OBC वर्ग)21 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट सहित)
शिक्षा मित्र–60 वर्ष तक
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय21 वर्ष62 वर्ष (रिटायरमेंट आयु)

यानी सामान्य वर्ग के शहरी प्राइमरी टीचर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलती है। वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष तय की गई है।

चयनित प्राइमरी टीचरों को कितना सैलरी मिलेगा

चाहे उम्मीदवार शहरी क्षेत्र के स्कूल में नियुक्त हो या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में, दोनों को एक जैसा ही वेतनमान मिलेगा। सभी सहायक अध्यापकों को पे लेवल-6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी अलग से मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है।

विवरणजानकारी
परीक्षा की तारीख3 और 4 दिसंबर 2026
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न120
कुल अंक130
ओएमआर शीट भरने का तरीकाकाले बॉल पेन से सही विकल्प भरना अनिवार्य

हर सवाल के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से उम्मीदवार को सही जवाब चुनकर उसे काले बॉल पेन से OMR शीट पर भरना होगा। परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, इसलिए फॉर्म भरने से पहले नीचे दी गई सूची के अनुसार सभी दस्तावेज तैयार रखें।

  • हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन के पहले, दूसरे और तीसरे साल की मार्कशीट
  • बीटीसी / डीएलएड / बीएलएड / डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • सीटेट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • यूपी टेट सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/ST/SC)
  • EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • उत्तर प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • सक्रिय ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय किया गया है।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य / अनारक्षित / OBC / EWS एवं अन्य श्रेणी₹1,000
SC / ST₹500
दिव्यांगजन (PH)₹300

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

रजिस्ट्रेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फॉर्म भरने से पहले OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लें, क्योंकि इसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।
  • सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तय फॉर्मेट और साइज में तैयार करके रखें, ताकि अपलोड करते समय दिक्कत न हो।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार सही आवेदन शुल्क का चुनाव करें और भुगतान की रसीद जरूर सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा के लिए OMR शीट भरते समय सिर्फ काले बॉल पेन का ही इस्तेमाल करें, अन्यथा उत्तर पत्रक अमान्य हो सकता है।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी को एक बार दोबारा ध्यान से जरूर जांच लें।

कुल मिलाकर, यह भर्ती उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है। बेहतर यही रहेगा कि योग्य उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार करके 15 अक्टूबर 2026 की आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें, और साथ ही 3 और 4 दिसंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए अभी से अपनी तैयारी भी शुरू कर दें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment