Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के जितने भी युवा जो रोजगार मेला का इन्तिज़ार कर रहें थें उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा मौका आने वाला है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर 2026 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 30 से ज्यादा नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं का सीधा चयन करेंगी।
कहां और कब लगेगा रोजगार मेला
यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है। मेला 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा। जिले के युवाओं को सलाह है कि वे तय समय पर मेले में पहुंचें, ताकि पंजीयन और इंटरव्यू की प्रक्रिया में देरी न हो।
इन पदों पर मिल सकती है नौकरियां
रोजगार मेले में कंपनियां कई तरह के पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इनमें शामिल हैं।
- सुरक्षा गार्ड
- मशीन ऑपरेटर
- हेल्पर
- कंस्ट्रक्शन वर्कर
- सेल्स ऑफिसर
- सुपरवाइजर
- टेक्निशियन
- ऑपरेशन असिस्टेंट
- ईवी तीन पहिया चालक
- नैप्स ट्रेनी
यानी अलग-अलग स्किल और योग्यता वाले युवाओं के लिए इस मेले में मौके मौजूद रहेंगे।
किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए योग्यता का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। आठवीं, 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक और परास्नातक तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए और कौशल प्रशिक्षित उम्मीदवार भी इस मेले का हिस्सा बन सकते हैं।
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| मेले की तारीख | 23 सितंबर |
| समय | सुबह 10 बजे से |
| स्थान | स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, गाजीपुर (सदर विधानसभा क्षेत्र) |
| भाग लेने वाली कंपनियां | 30 से अधिक |
| योग्यता | 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित |
| हेल्पलाइन नंबर | 155330 |
कैसे लें मेले में हिस्सा
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीयन यानी की रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीयन के बाद वे अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। मेले के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक योग्यता से जुड़े सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, क्योंकि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अगर किसी अभ्यर्थी को मेले से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए या कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा जिला सेवायोजन कार्यालय से सीधे संपर्क करके भी मदद ली जा सकती है।
जिले में बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए यह मेला एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, जहां एक ही जगह पर कई कंपनियों से मिलकर नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।




