LIC Golden Jubilee Scholarship 2026-27

September 20, 2026

Shravan Kumar

LIC दे रहा है ₹50,000 की स्कॉलरशिप! 10वीं-12वीं पास छात्र तुरंत करें अप्लाई, सुनहरा मौका – LIC Golden Jubilee Scholarship 2026-27

, , , , 

LIC Golden Jubilee Scholarship: पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी सामने आ रही है? ऐसे छात्रों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के तहत 10वीं और 12वीं पास छात्रों को पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। जितने भी छात्र जो इस स्कालरशिप में इक्छुक है और पात्र हैं वह इसके ऑफिशियल वेबसाइट gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है, इसलिए इच्छुक छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।

स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

इस स्कॉलरशिप को दो कैटेगरी में बांटा गया है, और दोनों की पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं।

जनरल स्कॉलरशिप (12वीं के बाद): इसके लिए छात्र का 12वीं कक्षा, डिप्लोमा या इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा छात्र ने सत्र 2026-27 में MBBS, BAMS, BHMS, BDS जैसे मेडिकल कोर्स या BE, BTech, BArch जैसे इंजीनियरिंग कोर्स में, या फिर किसी भी विषय से ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या इंटीग्रेटेड डिग्री में एडमिशन लिया हो।

स्पेशल स्कॉलरशिप (10वीं के बाद): इसके लिए छात्र का 10वीं कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है। साथ ही छात्र ने 10+2 सिस्टम के तहत 11वीं, वोकेशनल कोर्स या आईटीआई में एडमिशन लिया हो।

दोनों ही श्रेणियों के लिए एक शर्त कॉमन है – अभ्यर्थी के परिवार की सालाना आय 4,50,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप के राशि की जानकारी

कोर्स के हिसाब से स्कॉलरशिप की राशि अलग-अलग तय की गई है। पूरी जानकारी हमने नीचे टेबल के माध्यम से साझा किये है ध्यान से पूरा पढ़ें।

कोर्स/कैटेगरीवार्षिक स्कॉलरशिप राशि
मेडिकल प्रोग्राम (MBBS, BDS आदि)50,000 रुपये
इंजीनियरिंग प्रोग्राम40,000 रुपये
ग्रेजुएशन20,000 रुपये
10वीं पास छात्र15,000 रुपये

यह पूरी राशि एक साथ नहीं बल्कि दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त में आधी राशि और बाकी आधी दूसरी किस्त में छात्रों के खातों में भेजी जाएगी।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

फॉर्म भरने से पहले छात्रों को नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

  • पिछली क्वालिफाइंग परीक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फीस रसीद नंबर
  • सालाना नॉन-रिफंडेबल राशि की जानकारी
  • एनरोलमेंट नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • हाल की पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले छात्रों को इसके आधिकारिक पोर्टल gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भरें।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • जानकारी दोबारा जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने पर छात्रों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होता। यानी पूरी प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। जो छात्र आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई को लेकर चिंतित रहते हैं, उनके लिए यह स्कॉलरशिप एक बड़ा सहारा बन सकती है। ऐसे में पात्र छात्रों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि आखिरी तारीख निकलने के बाद पछताना न पड़े।

डायरेक्ट फॉर्म पाने के लिए यहाँ क्लिक करें – Application Form

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment