BPSC TRE 4.0 Notification Out

September 20, 2026

Shravan Kumar

BPSC TRE 4.0 Notification Out: 32,388 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, बिना देर किए जानें फॉर्म भरने का सही तरीका!

, , , , 

BPSC TRE 4.0 Notification Out: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बिहार लोक सेवा आयोग यानी की BPSC ने स्कूल शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने यह भर्ती अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड की है, अगर आपको नोटिफिकेशन चाहिए तो आप वहां से डाउनलोड कर सकतें हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इसका अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक रखा गया है, यानी उमीदवार 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अक्टूबर 2026 ही रखी गई है। हालांकि भर्ती परीक्षा किस तारीख को होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा आयोग की ओर से अभी नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के लिए आयोग की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी।

प्रक्रियातारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख21 सितंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख21 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीखअभी घोषित नहीं

कुल 32,388 पदों पर होगी भर्ती

BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें अलग-अलग कक्षाओं और अलग-अलग विषयों के स्कूल शिक्षक पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को जिस भी पद के लिए आवेदन करना है, उसके अनुसार तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार

कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास दो तरह की योग्यता में से कोई एक होनी चाहिए। 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री और B.Ed या फिर किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री के साथ Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)

बाकी कक्षाओं और विषयों के लिए योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए आवेदन से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया से जुडी जानकारी

BPSC TRE 4.0 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम
  • मेंस एग्जाम
  • मेरिट लिस्ट तैयार करना
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यानी उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स और फिर मेंस परीक्षा में सफल होना होगा। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, और अंत में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया देखें

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अपना नाम, फोन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को अंत में सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।

ध्यान रहे कि आवेदन का लिंक 21 सितंबर 2026 को ही एक्टिव होगा, उससे पहले फॉर्म भरना संभव नहीं होगा। चूंकि यह भर्ती बड़ी संख्या में पदों के लिए निकली है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment