CBSE Sample Paper 2026-27 Class 10

October 1, 2026

Shravan Kumar

CBSE Sample Paper 2026-27 Class 10 Download subject-Wise PDF, Direct Link Here

, , , 

CBSE Sample Paper 2026-27 Class 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी की सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। सभी विषयों के सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं, अगर आपको चाहिए तो आप वहां से या फिर निचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर के डाउनलोड कर सकतें हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं के सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) जारी किए हैं। ये सैंपल पेपर और इनकी मार्किंग स्कीम विषयवार आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in के जरिए देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते समय इन सैंपल पेपर को जरूर देखें और तय पैटर्न के अनुसार सवालों का अभ्यास करें।

CBSE Class 10 Sample Paper 2026-27

विवरणजानकारी
बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
किसके लिए जारीकक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027
जारी दस्तावेज़विषयवार सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम
डाउनलोड करने का तरीकाcbse.gov.in → Board Examination → Class 10 → Sample Question Paper
डायरेक्ट लिंकcbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html
उपलब्ध विषय (अब तक)गणित (बेसिक), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश इलेक्टिव और अन्य
आधिकारिक वेबसाइटwww.cbse.gov.in

CBSE कक्षा 10वीं सैंपल पेपर 2027 कैसे डाउनलोड करें

अगर आपको डाउनलोड करने के लिए कोई भी परेशानी हो रही है तो आप निचे दिए गए साधारण से स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकतें हैं।

  • सबसे पहले छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • Board Examination सेक्शन में जाकर Class 10 को सेलेक्ट करें।
  • अपने विषय के सामने दिए गए Sample Question Paper लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF डाउनलोड कर लें।

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक पर जाकर भी सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html

सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर

अब तक जिन प्रमुख विषयों के सैंपल पेपर PDF के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें गणित (बेसिक), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और इंग्लिश इलेक्टिव शामिल हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर बाकी विषयों की सैंपल पेपर PDF भी विषयवार अलग-अलग दी गई है, जिन्हें छात्र जरूरत के मुताबिक डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE कक्षा 10वीं सैंपल पेपर: विषयवार लिंक

विषयPDF डाउनलोड
गणित (बेसिक)यहां क्लिक करें
विज्ञान (साइंस)यहां क्लिक करें
सामाजिक विज्ञानयहां क्लिक करें
इंग्लिश इलेक्टिवयहां क्लिक करें

नोट: ऊपर दी गई लिंक बोर्ड के आधिकारिक पेज की है, जहां से आप अपने विषय की सही PDF चुनकर डाउनलोड कर सकते हैं। बाकी विषयों के सैंपल पेपर भी इसी पेज पर विषयवार उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Class 10th 12th Sample Paper 2027

छात्रों के लिए क्यों जरूरी हैं ये सैंपल पेपर

सैंपल पेपर से छात्रों को यह अंदाजा मिलता है कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र किस तरह का होगा, किस सेक्शन से कितने सवाल आएंगे और किस पैटर्न पर जवाब देना है। इनके साथ जारी मार्किंग स्कीम की मदद से छात्र यह भी समझ सकते हैं कि अलग-अलग तरह के जवाबों पर कितने नंबर मिलते हैं। इससे रिवीजन के दौरान तैयारी को सही दिशा देने में मदद मिलती है।

छात्रों के लिए जरुरी सलाह है की सैंपल पेपर डाउनलोड करने के बाद उन्हें तय समय-सीमा में हल करने की कोशिश करें, ताकि परीक्षा के दिन समय प्रबंधन में दिक्कत न हो। किसी भी विषय की PDF डाउनलोड करने में समस्या आए तो सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषय सर्च करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment