8th Pay Commission

September 24, 2026

Shravan Kumar

8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹18 लाख? जानें रिपोर्ट में देरी पर किसको मिलेगा ये एरियर

, , , , , 

8th Pay Commission: जैसा की आपको पता है केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग हमेशा से चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अब सिर्फ नई सैलरी ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट में होने वाली संभावित देरी और उसके बदले मिलने वाला एरियर भी सुर्खियों में है। आयोग को गठित हुए करीब 10 महीने से अधिक बीत चुके हैं, और रिपोर्ट सौंपने के लिए अब 8 महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में यही सवाल घूम रहा है कि अगर रिपोर्ट में देरी होती है, तो उन्हें कितना फायदा मिल सकता है। पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

रिपोर्ट कब तक आएगी

आठवें वेतन आयोग के गठन से जुड़े टर्म्स ऑफ रेफरेंस नवंबर 2025 में अधिसूचित किए गए थे, और आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए कुल 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो रिपोर्ट सौंपने की तय समयसीमा मई 2027 तक बनती है। हालांकि पिछले वेतन आयोगों के इतिहास को देखें तो जरूरत पड़ने पर समयसीमा बढ़ाने का चलन रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिपोर्ट तैयार करने में 3 से 6 महीने की अतिरिक्त देरी हो सकती है। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के अनुमान के मुताबिक, रिपोर्ट मार्च से अगस्त 2027 के बीच कभी भी आ सकती है।

फिलहाल आयोग देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से बातचीत कर रहा है। सितंबर महीने में जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में इस तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं। अगली बड़ी बैठक 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में प्रस्तावित है, जिसके बाद रिपोर्ट की दिशा को लेकर तस्वीर कुछ और साफ हो सकती है।

देरी होने पर किस चीज का मिलेगा एरियर?

यह समझना बेहद जरूरी है कि आयोग की रिपोर्ट में देरी का मतलब यह नहीं है कि हर तरह के भत्ते पर एरियर मिलेगा। मौजूदा अनुमानों के अनुसार एरियर की गणना मुख्य रूप से बेसिक पे में आने वाले अंतर के आधार पर ही होगी। चूंकि HRA सीधे बेसिक पे से जुड़ा हुआ है, इसलिए बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ HRA में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं DA यानी महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित होता रहता है, इसलिए इस पर पूरे पिछले समय का अलग से एरियर नहीं जोड़ा जाएगा। ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) भी चूंकि DA से जुड़ा है, इसलिए इसमें भी नियमित बदलाव पहले से होते रहते हैं।

कर्मचारियों को कितना मिल सकता है एरियर

अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर और देरी की अवधि के आधार पर बनाए गए अनुमानित आंकड़े इस प्रकार हैं। निचे टेबल के माध्यम से बताया गया है।

लेवलमौजूदा बेसिकफिटमेंट फैक्टर20 महीने का एरियर24 महीने का एरियर
लेवल 6₹35,4002.15₹8,14,200₹9,77,040
₹35,4002.28₹9,06,240₹10,87,488
₹35,4002.57₹11,11,560₹13,33,872
लेवल 7₹44,9002.15₹10,32,700₹12,39,240
₹44,9002.28₹11,49,440₹13,79,328
₹44,9002.57₹14,09,860₹16,91,832
लेवल 8₹47,6002.15₹10,94,800₹13,13,760
₹47,6002.28₹12,18,560₹14,62,272
₹47,6002.57₹14,94,640₹17,93,568

इन आंकड़ों से साफ है कि जैसे-जैसे फिटमेंट फैक्टर और देरी की अवधि बढ़ती जाएगी, एरियर की रकम भी उसी अनुपात में बढ़ती जाएगी। सबसे ज्यादा फायदा लेवल 8 के उन कर्मचारियों को होगा, जिन पर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होगा और देरी 24 महीने तक पहुंचेगी—ऐसी स्थिति में उनका एरियर करीब ₹17.94 लाख तक जा सकता है।

18 महीने की देरी में कितना मिलेगा फायदा

अगर एक उदाहरण से समझें, तो मान लीजिए लेवल 6 के किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400 है। अगर 2.1 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है और रिपोर्ट लागू होने में 18 महीने की देरी होती है, तो अनुमानित एरियर करीब ₹7,00,920 तक बन सकता है। यानी सीधा सा गणित यह है कि देरी जितनी लंबी खिंचेगी, पुरानी और नई बेसिक सैलरी के बीच का अंतर उतने ही ज्यादा महीनों के लिए जुड़ता चला जाएगा।

यहां एक बात साफ तौर पर समझ लेनी जरूरी है कि ऊपर दिए गए सभी आंकड़े केवल संभावित अनुमान हैं, अंतिम आंकड़े नहीं। असली फिटमेंट फैक्टर, रिपोर्ट जमा होने की सही तारीख, सरकार की मंजूरी और लागू होने की अंतिम तिथि—ये सभी बातें तय होने के बाद ही वास्तविक एरियर की सही तस्वीर सामने आ पाएगी। इसलिए कर्मचारियों को सलाह है कि वे आयोग और सरकार की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें और अफवाहों या अनुमानित आंकड़ों को अंतिम सच न मान बैठें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment