Military School Admission 2026: अपने बच्चों को अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माहौल में पढ़ाने का सपना देख रहे माता-पिता के लिए एक अच्छी खबर है। देशभर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तमाम इच्छुक माता पिता अपने बच्चों का फॉर्म राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर भर सकते हैं। इस एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी प्राफ्त करने के लिए अंत तक बने रहें।
किन बच्चों को मिलेगा मौका
इस प्रवेश परीक्षा के जरिए दो अलग-अलग कक्षाओं में दाखिला दिया जाएगा, और दोनों के लिए पात्रता की शर्तें अलग-अलग रखी गई हैं। अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन क्लास 6 में कराना चाहतें हैं तो कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए जरूरी है कि बच्चा कक्षा 5वीं पास कर चुका हो या फिलहाल उसमें पढ़ाई कर रहा हो। साथ ही 31 मार्च 2027 के आधार पर बच्चे की उम्र 10 से 13 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए बच्चे का कक्षा 8वीं पास होना या उसमें पढ़ाई करना जरूरी है। इस कक्षा के लिए 31 मार्च 2027 के आधार पर उम्र 10 से 16 साल के बीच निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
पूरी प्रवेश प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, इसलिए हर तारीख का ध्यान रखना जरूरी है।
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 23 सितंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तारीख | 20 अक्टूबर 2026 |
| ₹500 लेट फीस के साथ आवेदन | 21 से 25 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की तारीख | 27 से 28 अक्टूबर 2026 |
| प्रवेश परीक्षा की तारीख | 13 दिसंबर 2026 |
| परिणाम जारी होने की संभावित तिथि | जनवरी 2027 |
आवेदन शुल्क कितना लगेगा
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए ₹1,000 का शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मियों के आश्रितों के लिए यह फीस ₹750 रखी गई है। अगर किसी अभिभावक को लेट फीस के साथ आवेदन करना पड़े, तो उन्हें ₹500 का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
इस एडमिशन प्रक्रिया की अच्छी बात यह है कि कोई भी माता-पिता घर बैठे ही अपने बच्चे का फॉर्म खुद से भर सकतें है। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Latest News” सेक्शन में दिख रहे “RMS CET – 2026 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करके मांगी गई शुरुआती जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चे और माता-पिता से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म को पूरी तरह भर लें।
- इसके बाद बच्चे की फोटो और हस्ताक्षर तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अब अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी की एक बार अच्छी तरह जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।
एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्ट पाने के लिए क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
चूंकि फॉर्म भरने की प्रक्रिया कई चरणों में है और इसमें फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने से लेकर फीस जमा करने तक की प्रक्रिया शामिल है, इसलिए बेहतर यही होगा कि अभिभावक अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे न सिर्फ लेट फीस से बचा जा सकेगा, बल्कि आखिरी समय में वेबसाइट पर बढ़ने वाले ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। आवेदन से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करते रहें।




