UP SUPER TET Primary Syllabus 2026 PDF

September 26, 2026

Shravan Kumar

UP SUPER TET Primary Syllabus 2026 PDF: 3-4 दिसंबर को परीक्षा, मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न यहाँ देखें

, , , , , , 

UP SUPER TET Primary Syllabus 2026 PDF: जितने भी लोग यूपी सुपर टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे ये जरूर देखें। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 1-5) न्युक्ति परीक्षा 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। आयोग ने प्रदेश भर में 12,405 सहायक अध्यापक पदों की न्युक्ति के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक तय की गई है जो की उमीदवार आवेदन आवेदन नहीं कर पाएं हैं वह इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत प्रक्रिया को अंजाम दें। कुल रिक्तियों में शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 11,508 और सहायता प्राप्त संस्थाओं के संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के लिए 897 पद शामिल हैं।

UP SUPER TET परीक्षा तिथि

उत्तर प्रदेश Super TET परीक्षा 2026 का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा, और लिखित परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर कई पालियों में होगी।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम देखें

जारी किये गए आधिकारिक सूचना के अनुसार,

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
  • कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक 3 अंकों का होगा।
  • कुल अंक 360 निर्धारित हैं।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, हर प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे।
  • गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा।

विषयवार सिलेबस और प्रश्नों का वितरण

परीक्षा में भाषा (हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेज़ी), विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन जैसे विषय कक्षा 12 स्तर तक और शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति जैसे विषय D.El.Ed पाठ्यक्रम स्तर तक पूछे जाएंगे। मुख्य विषयों का वितरण इस प्रकार है।

  • सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएँ – 25 प्रश्न
  • तार्किक ज्ञान – 05 प्रश्न
  • हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेज़ी – 30 प्रश्न
  • विज्ञान – 08 प्रश्न
  • गणित – 16 प्रश्न
  • पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन – 08 प्रश्न
  • शिक्षण कौशल – 08 प्रश्न
  • बाल मनोविज्ञान – 08 प्रश्न
  • सूचना तकनीकी – 04 प्रश्न
  • जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति – 08 प्रश्न

बाल मनोविज्ञान खंड में वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक और दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था जैसे टॉपिक शामिल हैं, जबकि सूचना तकनीकी में कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन और ओईआर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देखें और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी जल्द शुरू करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment