School Holidays List October 2026

September 30, 2026

Shravan Kumar

अक्टूबर 2026 में छुट्टियों की भरमार ! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूलों में भी लंबा ब्रेक, देखें पूरी लिस्ट – School Holidays List October 2026

, , , 

School Holidays List October 2026: अक्टूबर का महीना इस बार त्योहारों और छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। पितृ पक्ष के समापन से लेकर नवरात्रि की रौनक और करवा चौथ की चमक तक, पूरा महीना उत्सव के माहौल में रंगा रहेगा। इसी के साथ स्कूलों और बैंकों में भी कई दिनों की छुट्टी रहने वाली है। अगर आप अभी से अपने महीने की प्लानिंग करना चाहते हैं, तो यहां आपको त्योहारों, बैंक अवकाश और स्कूल छुट्टियों की पूरी जानकारी मिलेगी। इस लेख में पूरी लिस्ट दी गई है ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।

अक्टूबर में आने वाले बड़े हिंदू त्योहार

इस महीने की शुरुआत ही पितृ पक्ष और इंदिरा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण दिनों से होगी। 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के अगले ही दिन यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इसके बाद दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दशहरे की धूम रहेगी। महीने के दूसरे हिस्से में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़े पर्व जैसे पापांकुशा एकादशी, शरद पूर्णिमा और कोजागरा पूजा मनाए जाएंगे। महीने का समापन 29 अक्टूबर को करवा चौथ के साथ होगा।

तारीखदिनत्योहार
6 अक्टूबर 2026मंगलवारइंदिरा एकादशी
10 अक्टूबर 2026शनिवारसर्व पितृ अमावस्या
11 अक्टूबर 2026रविवारनवरात्र आरंभ
16 अक्टूबर 2026शुक्रवारसरस्वती आवाहन
17 अक्टूबर 2026शनिवारसरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर 2026सोमवारदुर्गा अष्टमी, महानवमी
20 अक्टूबर 2026मंगलवारविजयदशमी, दशहरा
22 अक्टूबर 2026गुरुवारपापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर 2026रविवारकोजागरा पूजा, शरद पूर्णिमा
26 अक्टूबर 2026सोमवारआश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर 2026गुरुवारकरवा चौथ

ध्यान रहे कि हिंदू त्योहारों की तारीखें और पूजा का समय स्थानीय पंचांग, सूर्योदय-चंद्रोदय के हिसाब से थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए पूजा से पहले अपना स्थानीय कैलेंडर जरूर देख लें।

Bank Holiday – कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के आधार पर बैंक करीब 11 दिनों तक बंद रह सकते हैं। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंकों में सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहता है। वीकेंड की छुट्टियां कुछ इस प्रकार हैं रविवार (4, 11, 18 और 25 अक्टूबर) तथा दूसरा व चौथा शनिवार (10 और 24 अक्टूबर)

उन त्योहारों की लिस्ट निचे दिया गया है जिस दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी,

तारीखअवसर/त्योहारकहां बंद रहेंगे बैंक
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंतीपूरे देश में
10 अक्टूबरमहालय अमावस्याबेंगलुरु, कोलकाता
17 अक्टूबरमहा सप्तमीअगरतला
19 अक्टूबरदशहराअगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची, शिलांग
20 अक्टूबरदशहरा/महानवमी, आयुध पूजागंगटोक, इंफाल
21 अक्टूबरविजयदशमी/दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम
22-23 अक्टूबरदुर्गा पूजागंगटोक
26 अक्टूबरलक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/वाल्मीकि जयंतीअगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला, श्रीनगर
29 अक्टूबरकरवा चौथशिमला
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीअहमदाबाद

बैंक हड़ताल की भी संभावना

इन छुट्टियों के अलावा बैंक ग्राहकों को एक और बात का ध्यान रखना होगा। बैंकिंग सेक्टर में 5-दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। अगर यह हड़ताल होती है, तो बैंकों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि हड़ताल के दौरान भी NEFT, RTGS, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

अक्टूबर 2026 स्कूल हॉलिडे लिस्ट

गांधी जयंती से लेकर दशहरा और क्षेत्रीय त्योहारों तक, अक्टूबर का महीना छात्रों और परिवारों के लिए छोटी ट्रिप प्लान करने के कई मौके लेकर आएगा। हालांकि स्कूलों की छुट्टियां राज्य, शिक्षा बोर्ड और हर स्कूल के अपने कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

तारीखत्योहार/अवसरमुख्य रूप से कहां छुट्टी
2 अक्टूबर (शुक्रवार)गांधी जयंतीपूरे देश में (दिल्ली, यूपी सहित)
18 अक्टूबरदशहरा सप्तमी, बतुकम्मातेलंगाना व अन्य राज्य
19 अक्टूबरमहाअष्टमी, महानवमीतेलंगाना व अन्य राज्य
20 अक्टूबरविजयादशमीदिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना व अन्य राज्य
21 अक्टूबरविजयादशमी के बादतेलंगाना (संभावित)
26 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंतीदिल्ली, तेलंगाना व अन्य राज्य
29 अक्टूबरकरवा चौथदिल्ली व अन्य राज्य

सबसे लंबी छुट्टी का मजा पश्चिम बंगाल के छात्रों को मिलता है, जहां दुर्गा पूजा के दौरान महाअष्टमी, दशहरा और आसपास के दिनों में लंबा ब्रेक दिया जाता है। हालांकि इसकी सटीक अवधि राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर और स्कूल पर निर्भर करती है। इसी तरह दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में भी स्कूल अपने स्तर पर दशहरे या ऑटम ब्रेक की अतिरिक्त घोषणा कर सकते हैं।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment