UP School Timing Change 2026

October 2, 2026

Shravan Kumar

यूपी के इन जिलों में बदला स्कूल का टाइमिंग, 31 मार्च तक नया टाइम टेबल, तुरंत चेक करें अपना जिला – UP School Timing Change 2026

, , , , 

UP School Timing Change 2026: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है यानी कि ठंडी ऑफिशियली शुरू हो चुकी है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया है। आज से प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। यह व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।

गर्मी वाला टाइम टेबल खत्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ये स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे थे। सर्दियों में सुबह के समय घना कोहरा और ठिठुरन रहती है, जिससे छोटे बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए स्कूल खुलने और बंद होने का समय एक घंटा आगे कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि इससे बच्चे ठंड से बचकर समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे।

जारी हुआ नया स्कूल टाइम टेबल

नए शेड्यूल में दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा और योगाभ्यास से होगी। इसके लिए सुबह 9 से 9:15 बजे तक का समय रखा गया है, ताकि बच्चे तरोताजा होकर पढ़ाई शुरू कर सकें। इसके बाद नियमित कक्षाएं चलेंगी। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक आधे घंटे का भोजन अवकाश होगा। फिर 3 बजे तक पढ़ाई होगी और उसी समय छुट्टी हो जाएगी।
html

गतिविधिसमय
स्कूल खुलने का समयसुबह 9:00 बजे
प्रार्थना सभा और योगाभ्याससुबह 9:00 से 9:15 बजे तक
लंच ब्रेकदोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक
छुट्टी का समयदोपहर 3:00 बजे
विंटर टाइमिंग लागू रहने की अवधिआज से 31 मार्च 2027 तक
समर टाइमिंग की वापसी1 अप्रैल 2027 से (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक)

किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर लागू है, चाहे वे गांव में हों या शहर में। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में नए समय का पालन सुनिश्चित कराएं।

माता-पिता और शिक्षकों को क्या करना होगा

बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को अपनी सुबह की दिनचर्या नए समय के हिसाब से बदलनी होगी। शिक्षकों से भी कहा गया है कि वे समय पर स्कूल पहुंचें और अनुशासन बनाए रखें। विभाग ने साफ किया है कि तय समय पर स्कूल न चलने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

31 मार्च तक रहेगा यही शेड्यूल

सर्दी का मौसम खत्म होने पर 1 अप्रैल 2027 से स्कूल दोबारा पुराने समय यानी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलने लगेंगे। संक्षेप में आपको बताए तो 01 अक्टूबर से 31 मार्च 2027 तक यूपी के परिषदीय स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, लंच ब्रेक दोपहर 12 से 12:30 बजे तक रहेगा, और 1 अप्रैल से पुराना समय लौट आएगा।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment