कक्षा 9 से पीजी तक पढ़ रही जरूरतमंद और होनहार छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू हैं।
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन ने सत्र 2026-27 के लिए “आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप प्रोग्राम” शुरू किया है। इसका मकसद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि की होनहार छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद देना है। पैसे के साथ छात्राओं को पढ़ाई से जुड़ा मार्गदर्शन भी मिलेगा, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपना भविष्य बेहतर बना सकें।
यह स्कॉलरशिप देशभर के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं के लिए है। इसमें कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्राएं शामिल हैं।
आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन
आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन (ABCF) आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनियों और संयुक्त उपक्रमों की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) शाखा है। यह फाउंडेशन समाज के विकास से जुड़ी कई पहल चलाता है।
आवेदन के लिए योग्यता
- आपको बता दें की यह स्कॉलरशिप सिर्फ होनहार छात्राओं के लिए है।
- आवेदक देश के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रही हो।
- पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60 प्रतिशत अंक आए हों।
- परिवार की सालाना आमदनी 6 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
- आदित्य बिड़ला कैपिटल, उसकी सहायक कंपनियों या संयुक्त उपक्रमों के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते।
स्कॉलरशिप राशि की जानकारी
चुने गए विद्यार्थियों को एक साल के लिए यह रकम मिलेगी।
- पढ़ाई का स्तर स्कॉलरशिप राशि
- कक्षा 9 से 12 और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 25,000 रुपये
- ग्रेजुएशन (UG) अधिकतम 45,000 रुपये
- पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) 60,000 रुपये
इस रकम का इस्तेमाल इन खर्चों में किया जा सकता है।
- पढ़ाई के खर्च: ट्यूशन फीस, एडमिशन शुल्क, परीक्षा फीस और तय किताबें
- रहने-खाने के खर्च: हॉस्टल, मेस, यूनिफॉर्म और दूसरी जरूरी चीजें
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
- पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट।
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट (जहां लागू हो)
- सरकारी पहचान पत्र (मास्क्ड आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड)
- चालू साल में दाखिले का सबूत (फीस रसीद, एडमिशन लेटर, संस्थान का आईडी कार्ड या बोनाफाइड सर्टिफिकेट)
- फीस स्ट्रक्चर (जरूरी नहीं)
- पढ़ाई के खर्चों की रसीदें (ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, किताबें आदि)
- आवेदक की बैंक पासबुक की कॉपी।
- चालू साल का आय प्रमाण पत्र, जो सरकारी अधिकारी की ओर से जारी हो और ऑनलाइन या QR कोड से जांचा जा सके। इसे SDM, DM, CO या तहसीलदार से प्रमाणित भी कराया जा सकता है।
- नौकरीपेशा अभिभावक की सैलरी स्लिप या नियोक्ता की ओर से जारी/दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भी जमा किया जा सकता है।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- आवेदक के घर की हाल की फोटो
ऑनलाइन आवेदन ऐसे करना है
स्टेप 1: शुरुआत (रजिस्ट्रेशन / लॉगिन): Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के ऑफिसियल पेज पर जाएं। नया अकाउंट बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करें या पुराना अकाउंट होने पर लॉगिन करें।
स्टेप 2: श्रेणी का चयन (Category Selection): अपनी पढ़ाई के स्तर के अनुसार सही श्रेणी चुनें (जैसे- कक्षा 9वीं से 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर)।
स्टेप 3: व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण: अपने आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर अंकतालिका (Marksheet) देखकर स्कूल/कॉलेज, कोर्स व मार्क्स की सही जानकारी भरें।
स्टेप 4: आय विवरण और दस्तावेज़ (Documents): पारिवारिक वार्षिक आय दर्ज करके आय प्रमाण पत्र अपलोड करें। इसके साथ ही फोटो, अंकतालिका, पहचान पत्र, एडमिशन प्रूफ और बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5: समीक्षा एवं सबमिशन (Review & Final Submit): फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों (नाम, बैंक खाता, मार्क्स आदि) की दोबारा जांच करें और फिर Final Submit कर दें।
स्टेप 6: भविष्य के लिए संदर्भ: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिले एप्लीकेशन/रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकालकर रख लें, जिससे आगे स्टेटस चेक करने में आसानी हो।
ध्यान दें: दी गई जानकारी में आवेदन की आखिरी तारीख नहीं बताई गई है। इसलिए आवेदन से पहले Buddy4Study की वेबसाइट पर अंतिम तिथि जरूर जांच लें।




