रेलवे में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Railway New Notification 2026: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC NWR) ने 2000 से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है, यानी इसी हफ्ते से योग्य उम्मीदवार फॉर्म भर सकेंगे। उन युवाओं के लिए यह खास राहत है जो लिखित परीक्षा नहीं देना चाहते, क्योंकि इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। फॉर्म भरने के बाद सिर्फ मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा। इस रेलवे भर्ती से जुडी पुरो जानकारी आपको निचे दी गई है ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें रहें।
इन जगहों और ट्रेडों के लिए है न्युक्ति
इस भर्ती के जरिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस के साथ बीटीसी कैरिज अजमेर, बीटीसी लोको अजमेर, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में अप्रेंटिस रखेगा।
ये पद इलेक्ट्रीशियन (कोचिंग, पावर, टीआरडी), कारपेंटर (इंजीनियरिंग), पेंटर (इंजीनियरिंग) और कारपेंटर (मैकेनिकल) जैसे ट्रेडों के लिए हैं।
पद अनुसार सीटों की संख्या
| यूनिट/डिवीजन | अप्रेंटिस की सीटें |
|---|---|
| डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, जयपुर | 580 |
| डिवीजनल रेलवे मैनेजर, बीकानेर | 524 |
| डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, अजमेर | 500 |
| डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, जोधपुर | 134 |
| बीटीसी कैरिज, अजमेर | 101 |
| बीटीसी लोको, अजमेर | 69 |
| कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर | 67 |
| कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर | 33 |
| कुल | 2008 |
आवेदन करने की योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (या 10+2 प्रणाली के तहत समकक्ष) परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।
- राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से राष्ट्रीय ट्रेड सर्टिफिकेट/ITI किया हो।
- उम्र कम से कम 15 साल पूरी हो और अधिकतम 24 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गिनती 6 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।
- ऊपरी आयु सीमा में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।
- पूर्व सैनिकों (एक्स सर्विसमैन) को भी उम्र में छूट मिलेगी।
बिना परीक्षा दिए होगा चयन
सभी आवेदकों की मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके लिए 10वीं के अंक और आईटीआई में मिले नंबर देखे जाएंगे। इसी वजह से कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आए, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। अगर उम्र भी बराबर निकली, तो जिसने 10वीं की परीक्षा पहले पास की होगी, उसे वरीयता दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से फॉर्म भर सकेंगे। वेबसाइट पर आवेदन के लिए पूरे निर्देश भी मिल जाएंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcjaipur.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Quick Link” दिखेगा। वहां “Online/E Application” का लिंक चुनें।
- अपनी निजी जानकारी ध्यान से भरें। इसमें 12 अंकों का आधार नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं।
- शैक्षणिक जानकारी में 10वीं के अंक, आईटीआई सर्टिफिकेट और बाकी ब्योरा भरें।
- अपनी फोटो 20 से 70 केबी के बीच, JPG/JPEG फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें। हस्ताक्षर भी इसी तरह अपलोड करें।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन फीस की जानकारी
एससी/एसटी/दिव्यांग (PwBD) वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाकी सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान आरआरसी जयपुर की वेबसाइट http://www.rrcjaipur.in के जरिए ही किया जा सकेगा। भुगतान के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख
आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 6 नवंबर 2026 तक चलेगी।





Please send when will start form and documents submit, apply date of this government job