September 20, 2026
UP में जल्द आने वाली हैं 7 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, जानें कौन-सा है पद और क्या है योग्यता?
UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ योगी सरकार होमगार्ड विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती करने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, होम गार्ड विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 7,600 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इस भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, और जल्द ही इसका आधिकारिक विज्ञापन भी जारी होने की उम्मीद



