CBSE 10th 12th Sample Paper 2027

September 22, 2026

Shravan Kumar

CBSE 10th 12th Sample Paper 2027 OUT: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी, यहाँ से डायरेक्ट PDF डाउनलोड करें cbseacademic.nic.in

, , , , 

CBSE 10th 12th Sample Paper 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। जो की छात्र सैंपल पेपर प्राफ्त करना चाहतें हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

साल 2026-27 के लिए जारी किए गए ये सैंपल पेपर बोर्ड की परीक्षा वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। इस सैंपल पेपर के जरिए बोर्ड चाहता है की 10वीं 12वीं के छात्र समझ सकें की बोर्ड में पेपर कैसा आएगा बोर्ड की मार्किंग सिस्टम कैसी रहती है, किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे और नंबर किस आधार पर दिए जाएंगे।

CBSE 10th 12th Sample Paper 2027

विवरणजानकारी
बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
सत्र2026-27
किसके लिए जारीकक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027
जारी किया गया दस्तावेज़सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम
असेसमेंट स्कीम में बदलावकोई बदलाव नहीं, 2025-26 जैसी ही रहेगी
पासिंग क्राइटेरियापहले जैसा ही, कोई बदलाव नहीं
डाउनलोड करने का तरीकाcbse.gov.in → Board Examinations → Sample Question Papers
अन्य विकल्पपरीक्षा संगम पोर्टल पर भी उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइटcbseacademic.nic.in / cbse.gov.in

CBSE सैंपल पेपर 2027 ऐसे डाउनलोड करें

छात्र इन आसान स्टेप्स से कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बस निचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना है।

  • छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वहां Board Examinations सेक्शन में जाएं।
  • Sample Question Papers लिंक पर क्लिक करें।
  • Class X या Class XII में से अपनी क्लास चुनें।
  • अपना विषय सेलेक्ट करें।
  • सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम की PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

इसके अलावा बोर्ड ने ये सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम परीक्षा संगम पोर्टल पर भी “Sample Question Papers & Marking Scheme” सेक्शन के तहत उपलब्ध कराए हैं।

CBSE Class 10th Sample Paper 2027 – Click Here

CBSE Class 12th Sample Paper 2027 – Click Here

सैंपल पेपर में क्या-क्या होगा

सत्र 2026-27 के लिए जारी इन सैंपल पेपर से छात्रों को यह स्पष्ट अंदाजा मिल जाता है कि 2027 की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र किस फॉर्मेट में होगा और किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं। बोर्ड ने हर विषय के सैंपल पेपर के साथ उसकी मार्किंग स्कीम भी जारी की है।

छात्र इनकी मदद से यह समझ सकते हैं कि पेपर के अलग-अलग सेक्शन का वेटेज कितना है और उनकी बनावट कैसी है, साथ ही परीक्षा के तय फॉर्मेट में जवाब लिखने का अभ्यास भी कर सकते हैं। मार्किंग स्कीम से यह भी पता चलता है कि अलग-अलग तरह के जवाबों पर नंबर किस आधार पर मिलते हैं।

असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक़ CBSE ने साफ कर दिया है कि सत्र 2026-27 के लिए असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रश्न पत्र का डिजाइन और मूल्यांकन का तरीका वही रहेगा, जो सत्र 2025-26 में लागू था। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पासिंग क्राइटेरिया में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों को पुराने नियमों के अनुसार ही मूल्यांकन और पासिंग क्राइटेरिया का सामना करना होगा।

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी में मिलेगी मदद

बोर्ड ने यह सैंपल पेपर 2027 की परीक्षा से काफी पहले जारी किए हैं, ताकि छात्रों और शिक्षकों को तैयारी की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिवीजन के दौरान सैंपल पेपर के साथ-साथ मार्किंग स्कीम को भी ध्यान से पढ़ें।

इसके अलावा बोर्ड ने स्कूलों और शिक्षकों से भी कहा है कि वे इन सैंपल पेपर का इस्तेमाल क्लासरूम टीचिंग में संदर्भ के तौर पर करें। इसका मकसद यह है कि छात्र सिर्फ रटने के बजाय अवधारणाओं (कॉन्सेप्ट्स) को समझकर उनका इस्तेमाल करना सीखें, और परीक्षा के फॉर्मेट से भी अच्छी तरह परिचित हो जाएं।

छात्रों के लिए सलाह है की सिर्फ सैंपल पेपर हल करने से काम नहीं चलेगा, मार्किंग स्कीम को भी ध्यान से पढ़ें ताकि यह समझ आ सके कि जवाब किस तरह लिखने पर पूरे नंबर मिलते हैं। तैयारी के दौरान रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझने पर ज्यादा ध्यान दें, जैसा कि बोर्ड ने भी सुझाव दिया है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर सकतें हैं।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

1 thought on “CBSE 10th 12th Sample Paper 2027 OUT: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी, यहाँ से डायरेक्ट PDF डाउनलोड करें cbseacademic.nic.in”

Leave a Comment