DAV School Staff Notification

September 22, 2026

Shravan Kumar

DAV स्कूल में टीचिंग – नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, इन 15 राज्यों में आवेदन शुरू, एक क्लिक में करें डायरेक्ट अप्लाई – DAV School Staff Notification

, , , , 

DAV School Staff Notification: देशभर के अलग-अलग डीएवी पब्लिक स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती निकली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 15 से ज्यादा राज्यों के स्कूलों में यह भर्ती अभियान चल रहा है, और आपको बता दें की अगर आप इक्छुक हैं तो उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAVCMC) की ओर से यह नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। साल 2027-28 के लिए प्राइमरी टीचर (PRT), TGT, PGT के साथ-साथ कई नॉन टीचिंग पदों पर भी उम्मीदवारों की जरूरत है। आवेदन करने के लिए आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in कस इस्तेमाल कर सकतें हैं। इस भर्ती से जुड़े विज्ञापन अलग-अलग अखबारों में भी प्रकाशित किए गए हैं।

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई एक साझा वैकेंसी लिस्ट जारी नहीं की गई है। सीटें स्कूल और जोन के हिसाब से अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को जिस राज्य या स्कूल में नौकरी चाहिए, उसी के हिसाब से आवेदन करना होगा।

DAV School Staff Notification – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनडीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAVCMC)
भर्ती किसके लिएसत्र 2027-28 के लिए टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ
पदPRT, TGT, PGT, नर्सरी टीचर, काउंसलर, LDC, UDC, असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट, नर्स आदि
कुल रिक्तियांस्कूल/जोन के अनुसार अलग-अलग
राज्यबिहार, दिल्ली, यूपी, एमपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत 15+ राज्य
आवेदन की आखिरी तारीख8 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क300 रुपये (सभी वर्ग के लिए)
परीक्षा पैटर्नपेपर-I (रीजनिंग, 15 प्रश्न, 20 मिनट), पेपर-II (मुख्य विषय, 40 प्रश्न, 70 मिनट)
डेटशीट जारी होने की संभावनानवंबर 2026
परीक्षा की संभावित अवधिदिसंबर 2026
चयन प्रक्रियारजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन, CBT परीक्षा, डेमो-कम-इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटdavrecruit.davcmc.in

खाली हुए पदों की जानकारी

PRT (प्राइमरी टीचर): इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, मैथ, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, म्यूजिक, डांस, पेंटिंग/आर्ट एंड क्राफ्ट, लाइब्रेरी (ग्रेड-II) और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में पद खाली हैं।

TGT टीचर: इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, मैथ, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक, डांस, पेंटिंग/आर्ट, लाइब्रेरी (ग्रेड-I), फिजिकल एजुकेशन के अलावा मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, तमिल और तेलुगू जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी वैकेंसी है।

PGT टीचर: इंग्लिश, हिंदी, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोग्राफी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, साइकोलॉजी, होम साइंस, सोशियोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन और बंगाली विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है।

अन्य टीचिंग पद: नर्सरी/प्री-प्राइमरी टीचर और काउंसलर/वेल्नेस टीचर के पद भी शामिल हैं।

नॉन टीचिंग पद: LDC, UDC, असिस्टेंट, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट/रिसेप्शनिस्ट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और नर्स के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

कुल 15 राज्यों में भर्ती अभियान शुरू

उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह भर्ती बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और साउथ जोन (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक) समेत 15 से ज्यादा राज्यों के स्कूलों में निकाली गई है। उम्मीदवार को जिस राज्य में नौकरी चाहिए, उसी राज्य के लिए फॉर्म भरना होगा। शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा डीएवी के नियमों के अनुसार तय होगी।

आवेदन फीस और जरूरी तारीख

इस नियुक्ति के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यह फीस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को मंजूरी दिलाने के लिए जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए।

चयन कैसे किया जाएगा

डीएवी स्कूलों में चयन कई चरणों से होकर गुजरेगा। नौकरी पाने के लिए आपको सभी में पास होना जरुरी है।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • दस्तावेज़ों का सत्यापन (वेरिफिकेशन)
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • स्कूल वाइज डेमो-कम-इंटरव्यू

परीक्षा दो पेपरों में होगी। पेपर-I में वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग से 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। पेपर-II में संबंधित मुख्य विषय से 40 सवाल आएंगे, और इसके लिए 70 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि परीक्षा की डेटशीट नवंबर 2026 में जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए सलाह है की आवेदन करने से पहले अपने राज्य और विषय से जुड़ी वैकेंसी और योग्यता की शर्तें जरूर जांच लें, क्योंकि हर स्कूल/जोन की जरूरतें अलग हो सकती हैं। पूरी और सही जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in पर ही भरोसा करें।

डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए क्लिक करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

1 thought on “DAV स्कूल में टीचिंग – नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, इन 15 राज्यों में आवेदन शुरू, एक क्लिक में करें डायरेक्ट अप्लाई – DAV School Staff Notification”

Leave a Comment