DRDO Paid Internship 2026

September 18, 2026

Shravan Kumar

DRDO Paid Internship 2026: डीआरडीओ में हर महीने मिलेंगे ₹5,000 स्टाइपेंड! रजिस्ट्रेशन शुरू यहाँ से करें डायरेक्ट अप्लाई

, , , , 

DRDO Paid Internship 2026: कॉलेज में पढ़ रहे इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट से हमने पता चला है, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO की कानपुर स्थित लैब, डिफेंस मैटेरियल एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (DMSRDE), ने पेड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन मांगे हैं। यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सीखने का मौका तो मिलेगा ही, हर महीने कुछ पैसे भी मिलेंगे। यानी की इस Internship से छात्रों का पूरा फायदा होने वाला है।

DRDO Paid Internship 2026 – Overview

विवरणजानकारी
संगठनDRDO, DMSRDE कानपुर
पदइंटर्न
कुल सीटें9
अवधि6 महीने
मासिक स्टाइपेंड₹5,000
इंटर्नशिप की जगहDMSRDE कानपुर
आवेदन की आखिरी तारीख28 सितंबर 2026
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटdrdo.gov.in

इसके लिए योग्यता क्या क्या है

इस इंटर्नशिप के लिए केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग या केमिस्ट्री/मैटेरियल साइंस/टेक्सटाइल जैसी ब्रांच के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ योग्यता से जुड़ी बाकी शर्तें इस प्रकार हैं।

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग/साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा हो, या फुल टाइम कोर्स के फाइनल ईयर में हो।
  • छात्र का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए, यानी कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
  • आवेदन की आखिरी तारीख के हिसाब से उम्मीदवार की उम्र 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया देखें

यहां एक जरूरी बात समझनी होगी, इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं, बल्कि डाक के जरिए करना होगा। पूरा तरीका इस प्रकार है।

  • सबसे पहले DRDO की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को कॉलेज के लेटरहेड पर तैयार करवाएं, जिस पर प्राचार्य या निदेशक के हस्ताक्षर भी होने चाहिए।
  • फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज का नाम, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ब्रांच कोड, डिग्री, CGPA और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें।
  • फॉर्म के साथ कॉलेज का रिक्वेस्ट लेटर, हाईस्कूल की मार्कशीट, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो आईडी और बायोडेटा जरूर अटैच करें।
  • तैयार फॉर्म की हार्डकॉपी स्पीड पोस्ट या बाय हैंड के जरिए DRDO कानपुर के पते पर भेज दें: डायरेक्टर, DMSRDE, DRDO, जीटी रोड, कानपुर-208013।

एक जरूरी सलाह यह है कि फॉर्म में कोई भी जानकारी अधूरी या गलत न छोड़ें, क्योंकि ऐसे आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे और इसके बाद कोई संपर्क भी नहीं किया जाएगा।

छात्रों का चयन कैसे होगा

उम्मीदवारों का चयन उनके CGPA, ऑनलाइन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जो छात्र चुने जाएंगे, उन्हें जॉइनिंग से जुड़ी पूरी जानकारी ईमेल के जरिए भेजी जाएगी।

कुल मिलाकर, यह इंटर्नशिप इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए DRDO जैसे प्रतिष्ठित संगठन में काम करने और सीखने का एक शानदार मौका है। बेहतर यही रहेगा कि योग्य छात्र अपना फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार करके 28 सितंबर 2026 की आखिरी तारीख से पहले-पहले डाक के जरिए भेज दें।

ज्यादा जानकारी के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ – क्लिक हियर

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment