Maharashtra Board 10th 12th Timetable 2027

September 18, 2026

Shravan Kumar

Maharashtra Board 10th 12th Timetable 2027 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा तारीखें घोषित, डाउनलोड शेड्यूल [PDF]

, , , 

Maharashtra Board 10th 12th Timetable 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने साल 2027 में होने वाली SSC यानी की कक्षा 10वीं और HSC यानि की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, HSC यानी 12वीं की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि SSC यानी 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। यह शेड्यूल राज्य के सभी नौ डिविजनल बोर्ड्स पर लागू होगा।

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा डेट्स

जारी किये गए नोटिस के अनुसार 12वीं की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से 16 मार्च 2027 तक चलेंगी। इससे पहले प्रैक्टिकल, ओरल, ग्रेडेड और इंटरनल असेसमेंट का काम 20 जनवरी से 6 फरवरी 2027 के बीच पूरा किया जाएगा। वहीं पर बात करें 10वीं की लिखित परीक्षाओं की तो ये 15 फरवरी से 11 मार्च 2027 तक होंगी। इसके लिए प्रैक्टिकल और ओरल एग्जाम 28 जनवरी से 13 फरवरी 2027 के बीच कराए जाएंगे।

MSBSHSE Board Exam Date 2027

परीक्षाप्रैक्टिकल/ओरल/इंटरनल असेसमेंटलिखित परीक्षा
महाराष्ट्र HSC 2027 (12वीं)20 जनवरी – 6 फरवरी 20278 फरवरी – 16 मार्च 2027
महाराष्ट्र SSC 2027 (10वीं)28 जनवरी – 13 फरवरी 202715 फरवरी – 11 मार्च 2027

किन-किन बोर्ड्स पर लागू होगा यह शेड्यूल

MSBSHSE का यह शेड्यूल महाराष्ट्र के सभी नौ डिविजनल बोर्ड्स के स्टूडेंट्स पर एक साथ लागू होगा। इनमें शामिल हैं।

  • पुणे
  • मुंबई
  • नागपुर
  • छत्रपति संभाजीनगर
  • कोल्हापुर
  • अमरावती
  • नाशिक
  • लातूर
  • कोंकण

यानी चाहे स्टूडेंट किसी भी डिविजन से हो, उसकी परीक्षा की तारीखें इसी शेड्यूल के मुताबिक तय होंगी।

विषयवार टाइम टेबल कब आएगा?

फिलहाल जो तारीखें जारी हुई हैं, वे सिर्फ फरवरी-मार्च 2027 सत्र की परीक्षाओं का ओवरऑल शेड्यूल हैं। हर विषय की परीक्षा किस तारीख को और किस समय होगी, इसका विस्तृत टाइम टेबल बोर्ड बाद में अलग से जारी करेगा। इसलिए स्टूडेंट्स को अपने विषयों की सही तारीख और टाइमिंग जानने के लिए डिटेल्ड टाइम टेबल का इंतजार करना होगा। फिलहाल MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी-मार्च 2027 की SSC और HSC परीक्षाओं से जुड़े नोटिफिकेशन अपलोड किए जा चुके हैं।

बोर्ड एग्जाम डेट शीट कैसे डाउनलोड करें

जब बोर्ड डिटेल्ड टाइम टेबल जारी करेगा, तब स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एग्जामिनेशन या लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन खोलें।
  • कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2027 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर 12वीं की डेट शीट PDF खुल जाएगी।
  • उसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

चूंकि यह अभी संभावित (tentative) शेड्यूल है, इसलिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह है कि वे समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।

PDF डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। क्लिक हियर

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment