MEA Internship 2026

September 21, 2026

Shravan Kumar

MEA Internship 2026: केंद्र सरकार छात्रों दे रही है ₹10,000 महीना और फ्री हवाई टिकट! 27 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई

, , , 

MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय (MEA) ने अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक चलने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। जितने भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए इच्छुक हैं वह 27 सितंबर 2026 तक इसके आधिकारिक वेबसाइट internship.mea.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर है।

आवेदन प्रकिया पूरा करने के बाद, योग्यता अनुसार कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो कॉलेज के अंतिम वर्ष में हैं या हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं, बशर्ते वे बाकी शर्तें भी पूरी करते हों।

MEA Internship 2026 एक नज़र में

विवरणजानकारी
आयोजकविदेश मंत्रालय (MEA)
इंटर्नशिप अवधिअक्टूबर 2026 से मार्च 2027
आवेदन की आखिरी तारीख27 सितंबर 2026
शॉर्टलिस्ट सूची जारी होने की तारीख7 अक्टूबर 2026
पात्रताभारतीय नागरिक; स्नातक पूरा या अंतिम वर्ष (यदि इंटर्नशिप अनिवार्य हो)
अधिकतम आयुइंटर्नशिप वाले साल की 31 दिसंबर को 25 वर्ष
स्टाइपेंड10,000 रुपये प्रति माह
यात्रा सुविधाएक बार का राउंड-ट्रिप हवाई सफर (इकोनॉमी क्लास की सीमा तक)
कुल सीटेंअधिकतम 30
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक स्क्रीनिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटinternship.mea.gov.in

MEA इंटर्नशिप के लिए पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इन शर्तों पर खरा उतरना होगा।

  • सबसे पहले तो उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन के समय किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर्स) की डिग्री पूरी होनी चाहिए।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन तभी जब उनके फाइनल ईयर के पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप करना अनिवार्य हो।
  • आयु सीमा की तय की गई है, इंटर्नशिप वाले साल की 31 दिसंबर को उम्मीदवार की उम्र 25 साल या उससे कम होनी चाहिए।

स्टाइपेंड और दी जाने वाली सुविधाएं

चुने गए इंटर्न को हर महीने 10,000 रुपये का मानदेय (स्टाइपेंड) मिलेगा। इसके अलावा मंत्रालय एक बार का आना-जाना (राउंड-ट्रिप) हवाई सफर का खर्च भी उठाएगा। यह खर्च दिल्ली और उम्मीदवार के गृह राज्य की राजधानी (या उसके कॉलेज/विश्वविद्यालय) के बीच के इकोनॉमी क्लास किराए की तय सीमा के भीतर मिलेगा। ध्यान देने वाली बात, दिल्ली में रहने और खाने-पीने का पूरा खर्च इंटर्न को खुद उठाना होगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

पूरी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और MEA के इंटर्नशिप पोर्टल के जरिए ही कराई जाएगी। इसमें दो चरण हैं पहला प्रारंभिक स्क्रीनिंग इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पर्सनल इंटरव्यू लिया जायेगा।

प्रारंभिक स्क्रीनिंग में 12वीं और ग्रेजुएशन के अकादमिक प्रदर्शन को देखा जाएगा। मंत्रालय कोटा-कम-वेटेज प्रणाली अपनाता है। इस बार अधिकतम 30 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, और इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या चुने जाने वाले इंटर्न की संख्या के तीन गुना से ज्यादा नहीं होगी।

प्राथमिकता किन्हें मिलेगी

प्रारंभिक स्क्रीनिंग में ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (TADP) वाले जिलों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पर्सनल इंटरव्यू के चरण में SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
कम से कम 30% इंटर्नशिप महिला उम्मीदवारों से भरी जा सकती हैं।

किन राज्यों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

MEA पोर्टल के अनुसार हर टर्म में 14 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के आवेदकों पर विचार किया जाता है। इस बार कोटे में ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

  • राज्य: मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।
  • केंद्र शासित प्रदेश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।

आवेदकों के लिए सलाह है की, आखिरी तारीख का इंतज़ार किए बिना समय रहते फॉर्म भर दें, ताकि आखिरी वक्त पर वेबसाइट की भीड़ या तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके। पूरी जानकारी और अपडेट के लिए सिर्फ internship.mea.gov.in ही देखें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment