Naib Tehsildar Notification Out

September 14, 2026

Shravan Kumar

Naib Tehsildar Notification Out: नायब तहसीलदार की नौकरी चाहिए तो यहाँ अभी अप्लाई करें, नोटिफिकेशन जारी esb.mp.gov.in

, , , 

Naib Tehsildar Notification Out: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए एक अच्छा मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड यानी MPESB ने नायब तहसीलदार के पदों पर विभागीय भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती क्लेरिकल सर्विस, पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर से जुड़े कर्मचारियों के लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अगर आप राजस्व विभाग में पहले से कार्यरत हैं और इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नामनायब तहसीलदार (विभागीय भर्ती)
कुल रिक्तियां73 पद
आवेदन का माध्यमपूरी तरह ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख17 सितंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख1 अक्टूबर 2026

Naib Tehsildar – किस कैडर में कितने पद हैं

इस भर्ती के तहत कुल 73 पद भरे जाने हैं, जिन्हें दो अलग-अलग कैडर में बांटा गया है।

कैडरकुल पद
क्लेरिकल सर्विस कैडर (नायब तहसीलदार)46
पटवारी / रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर (नायब तहसीलदार)27
कुल73

योग्यता जानने के लिए यहाँ पढ़ें

यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए नहीं है, बल्कि पहले से राजस्व विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए है। आवेदन करने के लिए योग्यता की शर्तें इस प्रकार हैं।

  • उम्मीदवार का राजस्व विभाग में लिपिक वर्गीय पद, या फिर पटवारी/राजस्व निरीक्षक के पद पर कम से कम 5 साल से स्थायी या स्थानापन्न (ऑफिशिएटिंग) रूप में कार्यरत होना जरूरी है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार का आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर या तकनीकी/इंजीनियरिंग विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।
  • उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यानी यह भर्ती खासतौर पर राजस्व विभाग में अनुभव रखने वाले कर्मचारियों के लिए पदोन्नति जैसा एक अवसर है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल में दी गई हैं।

कामतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख17 सितंबर 2026
आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख1 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की तारीख17 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026
परीक्षा की संभावित तारीख14 नवंबर 2026 से शुरू

यह राहत की बात है कि आवेदन जमा करने के बाद भी अगर कोई गलती रह जाती है, तो बोर्ड ने 17 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म में संशोधन करने का भी मौका दिया है। हालांकि बेहतर यही रहेगा कि पहली बार में ही फॉर्म बिना किसी गलती के भरा जाए।

आवेदन शुल्क कितनी लगेगी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को एक जैसी फीस जमा करनी होगी। इसमें दो हिस्से शामिल हैं।

  • आवेदन शुल्क के तौर पर 2,000 रुपये।
  • इसके अलावा 60 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से जमा करना होगा।

यानी कुल मिलाकर हर उम्मीदवार को 2,060 रुपये का भुगतान करना होगा, और यह पूरा भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य तरीके से भरा गया फॉर्म मान्य नहीं होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘Online Form – Nayab Tahsildar Departmental Recruitment Test – 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद बाकी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अंत में निर्धारित फीस यानी 2,060 रुपये जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म का एक प्रिंट आउट जरूर निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक।

आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक।

अप्लाई करते समय कुछ बातों का रखें ध्यान

अपनी सर्विस से जुड़े दस्तावेज, जैसे नियुक्ति पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और स्नातक की डिग्री पहले से तैयार रखें। फॉर्म भरते समय अपने कार्य अनुभव के साल और विभाग की जानकारी बहुत ध्यान से भरें, क्योंकि यह इस भर्ती की सबसे मुख्य पात्रता शर्त है। फीस जमा करने के बाद उसकी रसीद जरूर सुरक्षित रखें, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में यह प्रमाण के तौर पर काम आए। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो 6 अक्टूबर 2026 से पहले-पहले संशोधन विंडो का इस्तेमाल करके उसे जरूर ठीक कर लें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment