October School Holiday List 2026

September 27, 2026

Shravan Kumar

October School Holiday List 2026: बच्चों की बल्ले-बल्ले, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल! देखें पूरी लिस्ट

, , 

October School Holiday List 2026: सितंबर का महीना खत्म होने को है और अब बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता की नजरें भी अक्टूबर में मिलने वाली छुट्टियों पर टिक होंगी। जैसा की आपको पता होगा की अक्टूबर के इस महीने में गांधी जयंती और दशहरा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिसकी वजह से अक्टूबर छुट्टियों के लिहाज से खासा दिलचस्प रहने वाला है। अगर आप भी परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके बच्चों के स्कूल किन-किन तारीखों पर बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2026 में आने वाले प्रमुख त्योहार

इस महीने कई बड़े त्योहार एक के बाद एक आ रहे हैं, जिससे लगातार छुट्टियों का माहौल बना रहेगा।

तारीखत्योहार
2 अक्टूबर 2026गांधी जयंती
11 अक्टूबर 2026कलश स्थापना
17 अक्टूबर 2026दुर्गा पूजा – सप्तमी
18 अक्टूबर 2026महाअष्टमी
19 अक्टूबर 2026महानवमी
20 अक्टूबर 2026विजयादशमी/दशहरा
29 अक्टूबर 2026करवा चौथ

बच्चों के स्कूल की छुट्टियाँ झारखंड में

झारखंड सरकार की ओर से जारी 2026 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, इस राज्य में त्योहारों के चलते अक्टूबर में कई दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। सबसे पहले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बाद दुर्गा पूजा के चलते 19 और 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

हालांकि यहां एक बात का खास ध्यान रखना जरूरी है—झारखंड के कुछ स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी सप्तमी यानी 17 अक्टूबर से ही शुरू कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने बच्चे के स्कूल से जारी होने वाला नोटिस या सर्कुलर एक बार जरूर देख लें, ताकि सही जानकारी मिल सके।

बिहार के स्कूल छुट्टियों की लिस्ट

बिहार के सरकारी स्कूलों के 2026 के अवकाश कैलेंडर की बात करें, तो यहां छुट्टियों की सूची झारखंड से थोड़ी अलग और लंबी है। बिहार में भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को जिउतिया पर्व के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

दशहरा से जुड़ी छुट्टियों की शुरुआत यहां 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के दिन से ही हो जाएगी। इसके बाद सबसे बड़ी और लंबी छुट्टी दुर्गा पूजा के मौके पर मिलेगी, जो 17 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। यानी बिहार के छात्रों को दुर्गा पूजा के दौरान लगातार पांच दिनों तक स्कूल से राहत मिलेगी, जिससे परिवार के साथ लंबी छुट्टी बिताने का अच्छा मौका बन जाता है।

माता पीटना और छात्रों के लिए जरूरी बातें

यहां यह समझना जरूरी है कि स्कूलों की छुट्टियां राज्य, जिले और यहां तक कि हर स्कूल के अपने आधिकारिक कैलेंडर के हिसाब से थोड़ी अलग-अलग भी हो सकती हैं। कुछ प्राइवेट स्कूल इन तारीखों में आगे-पीछे बदलाव भी कर सकते हैं। इसलिए बेहतर यही रहेगा कि किसी भी तरह की ट्रैवल बुकिंग या घूमने-फिरने की योजना बनाने से पहले अपने बच्चे के स्कूल की तरफ से जारी छुट्टी का सर्कुलर या नोटिस एक बार जरूर जांच लें, ताकि प्लान बनाते समय किसी तरह की गलतफहमी न हो।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment