PM Awas Yojana New Beneficiary List Check 2026: अपना पक्का घर बनाने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की नई लाभार्थी लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है, हालांकि अभी तक एक्सएक्ट डेट नहीं आया है लेकिन बहुत जब जारी किया जायेगा। जिन परिवारों का नाम इस लिस्ट में आएगा, उन्हें पक्का घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से ₹1.20 लाख से लेकर ₹2.50 लाख तक की आर्थिक मदद मिलेगी। फिलहाल यह लिस्ट पूरी तरह जारी नहीं हुई है, लेकिन इसकी तैयारी चल रही है, इसलिए पात्र परिवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना
भारत सरकार की मंशा है कि देश के हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का घर हो, और इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। यह योजना गांव और शहर, दोनों जगहों के गरीब परिवारों के लिए है, बस इनके नाम अलग-अलग रखे गए हैं। गांव में रहने वालों के लिए यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) कहलाती है, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए इसे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) नाम दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किस्तों के रूप में पैसा भेजती है।
कितनी की मिलेगी आर्थिक मदद
योजना के तहत मिलने वाली राशि इलाके के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है। निचे टेबल के माध्यम से समझाया गया है।
| क्षेत्र | मिलने वाली राशि |
|---|---|
| मैदानी इलाके | लगभग ₹1.20 लाख |
| पहाड़ी और दुर्गम इलाके | ₹1.30 लाख तक |
| कुछ खास मामलों में | ₹2.50 लाख तक |
ध्यान रहे कि यह पूरी राशि एक साथ नहीं मिलती, बल्कि किस्तों में आती है। घर की नींव तैयार होने, दीवार बनने और छत पड़ने जैसे अलग-अलग निर्माण चरण पूरे होने पर ही अगली किस्त जारी की जाती है।
इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है। इसके अलावा लाभार्थी का नाम सरकार की तय पात्रता सूची में शामिल होना भी जरूरी है। गौरतलब है कि यह योजना पहले चलने वाली इंदिरा आवास योजना को आगे बढ़ाते हुए तैयार की गई है, और इसका मकसद है कि देश के हर नागरिक को रहने के लिए अपना घर मिल सके।
लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें
पीएम आवास योजना की Beneficiary लिस्ट जारी होने के बाद आप नीचे दी गई वेबसाइटों पर जाकर आसानी से अपना नाम देख सकेंगे।
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य वेबसाइट: https://web.umang.gov.in/web_new/login
- शहरी और सामान्य जानकारी के लिए: https://pmaymis.gov.in
इस वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना राज्य चुनें, फिर जिला और उसके बाद अपना ब्लॉक या गांव सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना नाम या अपने परिवार का नाम सर्च करें। अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आपको यह जानकारी भी मिल जाएगी कि अब तक कितनी किस्त मिल चुकी है और अगली किस्त कब तक आने की उम्मीद है।
मोबाइल से भी देख सकते हैं नाम

सरकार ने इसके लिए एक खास मोबाइल ऐप भी बनाया है, जिसका नाम AwaasApp है। यह एंड्रॉइड फोन पर आसानी से चलता है। इस ऐप के जरिए आप अपने घर के निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति देख सकते हैं, निर्माण स्थल की जियो-टैग की हुई फोटो अपलोड कर सकते हैं, और अगर किसी तरह की समस्या आ रही हो तो सीधे ऐप के जरिए शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।




