Roadways Helper Notification 2026

September 15, 2026

Shravan Kumar

रोडवेज में 2510 हेल्पर की सख्त ज़रूरत, ऐसे करें 6 अक्टूबर से पहले आवेदन Roadways Helper Notification 2026

, , , 

Roadways Helper Notification 2026: अगर आपने आईटीआई कर रखी है और सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं, तो गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम यानी GSRTC से एक बेहतरीन मौका आया है। निगम ने हेल्पर के कुल 2510 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के सेंट्रल ऑफिस, रानिप बस स्टेशन, अहमदाबाद की तरफ से जारी की गई है, और इसमें पुरुष व महिला, दोनों के लिए मौके हैं।

आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से चल रही है और इसकी आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 रखी गई है। आइए इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

Roadways Helper Notification 2026

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थानगुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC)
पद का नामहेल्पर
कुल रिक्तियां2510
आवेदन की आखिरी तारीख6 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख8 अक्टूबर 2026
नौकरी का प्रकार5 साल के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर नियुक्ति
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (OJAS पोर्टल)
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित ट्रेड में आईटीआई
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in / gsrtc.in
नोटिफिकेशन नंबरGSRTC_202627_47

किन ट्रेड में आईटीआई वालों को मिलेगा मौका

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से नीचे दी गई ट्रेड में से किसी एक में आईटीआई किया होना जरूरी है।

  • मैकेनिक मोटर व्हीकल
  • मैकेनिकल डीजल
  • जनरल मैकेनिक
  • फिटर
  • टर्नर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • शीट मेटल वर्कर
  • ऑटोमेटिक बॉडी रिपेयर
  • वेल्डर / वेल्डर कम फेब्रिकेटर
  • मैकेनिस्ट
  • कारपेंटर
  • पेंटर जनरल या ऑटोमैटिक पेंटर रिपेयर

एक जरूरी बात यह भी है कि जिन उम्मीदवारों ने अपनी आईटीआई वाली संबंधित फील्ड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग भी पूरी की है और उनके पास इसका सर्टिफिकेट व मार्कशीट मौजूद है, उन्हें चयन प्रक्रिया में ज्यादा वेटेज यानी अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इसलिए अगर आपके पास अप्रेंटिस सर्टिफिकेट है, तो उसे आवेदन के समय जरूर अपलोड करें।

उम्र सीमा आपको जानना जरुरी

इस भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय की गई है।

वर्गपुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयुमहिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु
सामान्य वर्ग35 वर्ष40 वर्ष
आरक्षित वर्ग40 वर्ष45 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग वर्ग45 वर्ष45 वर्ष

यानी सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को पुरुषों के मुकाबले पहले से ही 5 साल की अतिरिक्त छूट मिली हुई है, और आरक्षित वर्ग व दिव्यांग श्रेणी में यह छूट और भी ज्यादा है।

सैलरी और नौकरी से जुडी शर्तें

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हेल्पर पद पर हर महीने 21,100 रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा। हालांकि एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस वेतन के अलावा कर्मचारियों को किसी अन्य भत्ते या सुविधा का हकदार नहीं माना जाएगा, यानी सिर्फ यही तय राशि हर महीने मिलेगी।

नौकरी की प्रकृति की बात करें तो शुरुआत में नियुक्ति 5 साल के अनुबंध यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इन 5 सालों का अनुबंध पूरा होने के बाद ही उम्मीदवारों को नियमित यानी रेगुलर आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय (मल्टीपल चॉइस) आधारित लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। पूरा सेलेक्शन प्रोसेस 100 नंबर का होगा, जिसमें से 90 नंबर लिखित परीक्षा के और 10 नंबर अप्रेंटिस सर्टिफिकेट के आधार पर दिए जाएंगे।

लिखित परीक्षा में किन विषयों से कितने नंबर के सवाल आएंगे, इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

विषयकुल अंक
जनरल नॉलेज (गुजरात का इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स)30
तकनीकी ट्रेड से संबंधित सवाल50
कंप्यूटर की बेसिक जानकारी10
गुजराती व्याकरण5
इंग्लिश व्याकरण5
लिखित परीक्षा का कुल योग90
अप्रेंटिस सर्टिफिकेट के अंक10
कुल चयन प्रक्रिया100

जैसा कि टेबल में दिख रहा है, सबसे ज्यादा नंबर आपकी संबंधित तकनीकी ट्रेड से जुड़े सवालों के लिए रखे गए हैं, इसलिए अपनी आईटीआई की पढ़ाई से जुड़े विषयों पर खास ध्यान देना जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज की जानकारी

लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ नीचे दिए गए दस्तावेज जरूर ले जाने होंगे।

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • अन्य जरूरी दस्तावेज, जिनकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से दी जाएगी

परीक्षा से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश निगम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी करेगा, इसलिए परीक्षा से पहले वेबसाइट जरूर चेक कर लें।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करना है

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, और इसके लिए OJAS गुजरात पोर्टल या gsrtc.in वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता, आईटीआई सर्टिफिकेट और अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (अगर हो तो) की जानकारी सावधानी से भरें, और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण एक बार जरूर जांच लें।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है, जबकि फीस जमा करने के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है, इसलिए दोनों तारीखों को अलग-अलग ध्यान में रखें।
  • अपने आईटीआई और अप्रेंटिस से जुड़े सभी सर्टिफिकेट और मार्कशीट पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
  • फॉर्म भरते समय अपनी सही उम्र और श्रेणी का चुनाव करें, ताकि उम्र सीमा में मिलने वाली छूट का पूरा फायदा मिल सके।
  • लिखित परीक्षा की तैयारी करते समय अपनी तकनीकी ट्रेड के साथ-साथ जनरल नॉलेज और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी पर भी ध्यान दें, क्योंकि यह सभी मिलकर पूरे 90 नंबर का पेपर बनाते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment