SSC CGL Notification 2026 PDF

September 25, 2026

Shravan Kumar

SSC CGL Notification 2026 PDF: कुल 10,731 पदों पर नई भर्ती का शानदार ऐलान, देखें पूरी डिटेल्स और तारीखें

, , , , , , 

SSC CGL Notification 2026 PDF: केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी की SSC ने गुरुवार को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए संभावित रिक्तियों का ब्योरा जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों को नए उम्मीदवारों को भरें जाएंगे।

भर्ती के प्रमुख पद

इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण और लोकप्रिय पद शामिल हैं, जिनमें सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) जैसे पद प्रमुख हैं। यही वजह है कि हर साल SSC CGL परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिलता है।

पद अनुसार वैकेंसी की डिटेल

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा पद सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए रखे गए हैं। नीचे दी गई तालिका में सबसे अधिक रिक्तियों वाले पदों की जानकारी दी गई है।

पद का नामसंबंधित विभागरिक्तियों की संख्या
सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टरकेंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)2,366
टैक्स असिस्टेंट—1,400
ऑडिटररक्षा विभाग, कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (CGDA)875
टैक्स असिस्टेंटराजस्व विभाग, CBIC841
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसरकेंद्रीय सचिवालय सेवा668
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर—595

इसके अलावा अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) सहित कई अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं, जिनकी पूरी और अंतिम जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी।

वर्ग अनुसार पदों की जानकारी

आयोग ने कुल 10,731 संभावित पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, ताकि आरक्षण नियमों के तहत सभी वर्गों के उम्मीदवारों को उचित मौका मिल सके।

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)4,412
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2,772
अनुसूचित जाति (SC)1,715
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1,028
अनुसूचित जनजाति (ST)804
कुल पद10,731

फिलहाल जो आंकड़े जारी किए गए हैं, वे संभावित (Tentative) रिक्तियां हैं। यानी अंतिम भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन पदों की संख्या में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए हमेशा SSC की आधिकारिक अधिसूचना पर ही भरोसा करें।

उम्मीदवारों के लिए जरुरी बात

चूंकि रिक्तियों की जानकारी अब सार्वजनिक हो चुकी है, ऐसे में जो उम्मीदवार SSC CGL 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी रणनीति के मुताबिक इन पदों को ध्यान में रखते हुए तैयारी को और मजबूत करना चाहिए। साथ ही परीक्षा से जुड़ी तारीखों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी हर जानकारी के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को चेक करते रहना चाहिए, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट छूटने न पाए।

SSC CGL की आधिकारिक वेबसाइट

संभावित (Tentative) नोटिफिकेशन PDF के लिए क्लिक करें

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment