SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 OUT

September 28, 2026

Shravan Kumar

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 OUT [Download PDF] – 30 सितम्बर परीक्षा वालों का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक

, , , , 

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 OUT: बड़ी खबर सामने आ रही है एसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि फिलहाल एडमिट कार्ड उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी हुआ है, जिनकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 को है। 01 अक्टूबर वालों का अभी जल्द जारी किया जायेगा।

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 सितंबर के बाद किसी दूसरी तारीख को है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तिथि से दो दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए अपनी परीक्षा की तारीख के हिसाब से वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

SSC CGL परीक्षा और भर्ती की खास बातें

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामSSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026
आयोजकस्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
चरणटियर-1
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की तारीखें30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026
कुल संभावित पद10,731
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी (30 सितंबर की परीक्षा के लिए)
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

आपको बता दें की इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 10,731 पद भरे जाएंगे। इनमें केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) और विदेश मंत्रालय (MEA) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में टियर-1, टियर-2, टाइपिंग टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड करें

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना काफी आसान है। आप केवल निचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

  • उमीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” या “Register” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड (सिक्योरिटी पिन) दर्ज करें।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसमें दी गई सभी जानकारी जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Direct Link To Download SSC CGL Admit CardClick Here

एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद हॉल टिकट पर दी गई ये जानकारियां ध्यान से जरूर जांच लें।

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • विषयों की सूची और परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड
  • उम्मीदवार की श्रेणी (कैटेगरी)
  • परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश और साथ ले जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी अच्छी तरह देख लें और समय पर केंद्र पहुंचने की पूरी योजना बना लें। अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी और जानकारी में गड़बड़ी दिखे, तो परीक्षा से पहले ही संबंधित SSC क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और निर्देशों में बताए गए जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें। किसी भी नए अपडेट के लिए केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment