SSC CGL Tier-1 Admit Card 2026

September 23, 2026

Shravan Kumar

SSC CGL Tier-1 Admit Card 2026: 30 सितंबर से परीक्षा! इस दिन 2 बजे जारी होगा एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर, पूरी जानकारी पढ़ें

, , , , 

SSC CGL Tier-1 Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा शहर की सूची जारी होने के बाद अब सभी की निगाहें एडमिट कार्ड पर टिकी हैं की कब एडमिट कार्ड आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग इसी हफ्ते यानी 27 सितंबर तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, जिसके बाद उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कब से शुरू होगी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 30 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली है। यानी परीक्षा एक ही दिन नहीं होकर अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में कराई जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और सेंटर की जानकारी ध्यान से देखनी होगी।

परीक्षा का पैटर्न

आपको बता दें की एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा कुल 200 अंकों का होने वाला है और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है — हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सोच-समझकर और सटीक जवाब देने की रणनीति अपनानी चाहिए, ताकि गलत अनुमान लगाने से अंक न कटें। आप प्रीवियस ईयर पेपर को एक बार देखना ना भूलें, वहां से आपको आईडिया लगेगा की सवाल कैसा आएगा।

SSC CGL Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेपप्रक्रिया
स्टेप 1SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2होमपेज पर दिए गए “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3“SSC CGL Tier-I Admit Card 2026” लिंक चुनें
स्टेप 4अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज करें
स्टेप 5स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलते ही उसकी जांच कर लें
स्टेप 6अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जैसा की आपको पता है की परीक्षा 30 सितंबर 2026 से ही शुरू होने वाली है, इसलिए एडमिट कार्ड जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सुनने में आया है की परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है की आप एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, कोई भी अपडेट आपको वही से मिलेगा।

साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है की एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट जैसी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत संबंधित रीजनल ऑफिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – क्लिक हियर

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment