TET New Guidelines 2026: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक़ शिक्षा विभाग के द्वारा इस बारे में नई गाइडलाइन जारी की गई है। जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक, शिक्षा का अधिकार यानी RTE अधिनियम के तहत आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा पास न करने वाले शिक्षकों को अब यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MP बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
इन शिक्षकों को देनी होगी परीक्षा
गाइडलाइन के मुताबिक अलग-अलग स्तरों पर काम कर रहे शिक्षकों को इस परीक्षा के दायरे में रखा गया है। पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।
| स्तर | शामिल शिक्षक |
|---|---|
| प्राथमिक स्तर | सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक |
| माध्यमिक स्तर | उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-2 |
| अशासकीय विद्यालय | प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक (शामिल हो सकते हैं) |
किन शिक्षकों को मिलेगी छूट
एक राहत की बात यह है कि जो शिक्षक पहले ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET पास कर चुके हैं, उन्हें अलग से TET परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। यानी CTET क्वालिफाई शिक्षकों को इस नई अनिवार्यता से पूरी तरह छूट दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल से पूरी की जाएगी, और आवेदन भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहतें हैं जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।
बात करें परीक्षा केंद्र की तो, इसको लेकर विभाग ने साफ किया है कि हर शिक्षक को उसी जिले के मुख्यालय में परीक्षा केंद्र दिया जाएगा, जहां वह फिलहाल कार्यरत है। हालांकि कुछ खास व्यवस्था भी की गई है।
- पांढुर्ना जिले के शिक्षक छिंदवाड़ा जिले के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे।
- मऊगंज जिले के शिक्षक रीवा जिले के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे।
- अगर किसी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम रहती है, तो MP बोर्ड को नजदीकी जिले या संभागीय स्तर पर परीक्षा केंद्र तय करने का अधिकार होगा।
अब तक कितने आवेदन हुए हैं
इस परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संख्या काफी बड़ी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब डेढ़ लाख शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में आते हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ करीब 19 हजार आवेदन ही जमा हुए हैं। यानी आवेदन की रफ्तार अभी काफी धीमी है, और आखिरी तारीख नजदीक होने के बावजूद बड़ी संख्या में पात्र शिक्षकों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है।
पात्र शिक्षकों को अभी क्या करना चाहिए
- जो शिक्षक अभी तक CTET पास नहीं कर पाए हैं और ऊपर बताई गई श्रेणी में आते हैं, उन्हें जल्द से जल्द कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर देना चाहिए।
- आवेदन में देरी न करें, क्योंकि 5 अक्टूबर 2026 के बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
- अपने जिले के हिसाब से परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से जांच लें, खासकर पांढुर्ना और मऊगंज जिले के शिक्षक अपने तय किए गए विशेष केंद्रों की जानकारी जरूर नोट कर लें।
- अगर आपने पहले ही CTET पास कर लिया है, तो अपने सर्टिफिकेट को संभालकर रखें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर इसे प्रमाण के तौर पर दिखाना पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की यह गाइडलाइन उन शिक्षकों के लिए एक जरूरी सूचना है जिन्होंने अभी तक अपनी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। बेहतर यही रहेगा कि पात्र शिक्षक आखिरी तारीख का इंतजार करने की बजाय जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि आगे चलकर नौकरी से जुड़ी किसी भी अनिवार्यता को पूरा करने में दिक्कत न आए।




