UGC NET E-Certificate Download

September 25, 2026

Shravan Kumar

UGC NET E-Certificate Download Direct Link: नेट जून 2026 ई-सर्टिफिकेट जारी, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

, , , , , , 

UGC NET E-Certificate Download: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे अब अपना सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट और डाउनलोड से जुड़ी पूरी जानकारी निचे दी गई है।

NTA की ताजा सूचना के मुताबिक, यह ई-सर्टिफिकेट अलग-अलग श्रेणियों में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं। इसमें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में दाखिले के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवार शामिल हैं। यानी अलग-अलग उद्देश्यों के लिए परीक्षा देने वाले सभी सफल अभ्यर्थी अब अपना सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

किन श्रेणियों में मिलता है सर्टिफिकेट?

UGC NET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चार अलग-अलग तरह के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।

क्रम संख्यासर्टिफिकेट की श्रेणी
1केवल जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए
2JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता, दोनों के लिए
3असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में दाखिले के लिए
4केवल पीएचडी में दाखिले के लिए

गौरतलब है कि UGC NET परीक्षा NTA द्वारा इसीलिए आयोजित की जाती है ताकि देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता तय की जा सके।

परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी

UGC NET जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी, इसके बाद 5 जुलाई को भी एक परीक्षा कराई गई थी। NTA ने शुरुआत में 84 विषयों के नतीजे 28 अगस्त को घोषित किए थे।

हालांकि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी—इन तीन विषयों के मामले में स्थिति थोड़ी अलग रही। एक विशेषज्ञ समिति ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों की जांच में तथ्यात्मक गलतियां, टाइपिंग एरर, अनुवाद संबंधी खामियां और भाषा से जुड़ी दिक्कतें पाईं। इसके अलावा यह भी सामने आया कि कुछ सवाल पहले भी परीक्षा में पूछे जा चुके थे, यानी सवालों की पुनरावृत्ति हुई थी। इन गड़बड़ियों को देखते हुए इन तीनों विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को दोबारा आयोजित की गई।

दोबारा परीक्षा का ब्योरा

इस पुनर्परीक्षा का आयोजन देश भर के 272 शहरों में बने 454 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,20,355 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इन तीनों विषयों के नतीजे 17 सितंबर को घोषित किए गए, जिसके बाद अब सभी सफल उम्मीदवारों के लिए ई-सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए गए हैं।

ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका

सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर “UGC-NET June 2026 e-Certificate” से जुड़े लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें। सभी जानकारी सबमिट करते ही सर्टिफिकेट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Direct Link to Download e-Certificate

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अगर सर्टिफिकेट डाउनलोड करते समय किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आती है, तो उम्मीदवार ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए NTA से संपर्क कर सकते हैं।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment