UP Anganwadi Form 2026

September 20, 2026

Shravan Kumar

यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती शुरू! बिना परीक्षा सीधे चयन, देखें जनपद-वाइज आवेदन की तारीख – UP Anganwadi Form 2026

, , , , 

UP Anganwadi Form 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी महिलाएं सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से तय तारीख के भीतर आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के लिए आवेदन कर सकती हैं। आपको बता दें की इसकी खास बात यह है कि हर जिले की आखिरी तारीख अलग-अलग रखी गई है, इसलिए अपने जिले की सही तारीख जानना बेहद जरूरी है।

आवेदन के लिए योग्यता

इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं, और उन्हें उसी जिले की मूल निवासी होना जरूरी है जिस जिले के लिए वे फॉर्म भर रही हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि परास्नातक यानी पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता को अधिकतम माना गया है। वही पर आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए महिलाओं का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

जनपद-वाइज आवेदन की तारीख

नीचे टेबल में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका, दोनों पदों की जिलेवार वैकेंसी और आवेदन की आखिरी तारीख दी गई है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री
जिलापदों की संख्याआवेदन की आखिरी तारीख
अमेठी17221 सितंबर 2026
बलरामपुर23623 सितंबर 2026
ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा)10524 सितंबर 2026
गौतमबुद्ध नगर8428 सितंबर 2026
जालौन1830 सितंबर 2026
हमीरपुर8016 सितंबर 2026
गोंडा1282 सितंबर 2026
आंगनवाड़ी सहायिका
जिलापदों की संख्याआवेदन की आखिरी तारीख
बलरामपुर25923 सितंबर 2026
गौतमबुद्ध नगर18328 सितंबर 2026
बरेली17129 सितंबर 2026
कन्नौज11228 सितंबर 2026
जालौन9230 सितंबर 2026

जैसा कि टेबल में साफ दिख रहा है, गोंडा और हमीरपुर जिले की तारीख ख़त्म हो चुकी है तो यहाँ के महिलायें आवेदन अब नहीं कर सकतीं हैं। बाकी जिलों में भी तारीखें सितंबर महीने के भीतर ही खत्म हो रही हैं तो आपसे अनुरोध है की जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है देखें

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर ‘न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद बाकी जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म को पूरी तरह भर लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन निःशुल्क होगा

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की फीस जमा नहीं करनी है। यानी सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूरी तरह निःशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

UP Aganwadi Worker Application form – Click Here

UP Aganwadi Helper (Sahayika) Application form – Click Here

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले अपने जिले की सही आखिरी तारीख को ध्यान से नोट कर लें, क्योंकि हर जिले की तारीख अलग-अलग है।
  • अपनी 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • फॉर्म भरते समय अपने जिले का सही चुनाव करें, क्योंकि सिर्फ उसी जिले की निवासी महिलाएं वहां आवेदन कर सकती हैं।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को एक बार दोबारा जरूर जांच लें।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश की उन महिलाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो अपने ही जिले में रहकर एक स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं। बेहतर यही रहेगा कि योग्य महिलाएं अपने जिले की आखिरी तारीख को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment