UP Free Online Coaching

September 25, 2026

Shravan Kumar

UP Free Online Coaching: यूपी में छात्रों को मिल रही फ्री कोचिंग, जाने योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जरुरी बातें

, , , , , 

UP Free Online Coaching: उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आज के समय में काफी खर्चीला काम बन चुका है। कोचिंग फीस, स्टडी मैटीरियल और गाइडेंस पर होने वाला खर्च कई बार होनहार छात्रों के सपनों के आड़े आ जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चला रही है, जिसके तहत राज्य भर के छात्रों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस योजना की डिटेल्स जानने के लिए इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

क्या है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

सबसे पहले आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत फरवरी 2021 में हुई थी। शुरुआती दौर में यह योजना राज्य के मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए कोचिंग सेंटरों के जरिए संचालित होती थी। बाद में इसकी पहुंच बढ़ाने के मकसद से ऑनलाइन क्लासेज भी शुरू की गईं, ताकि जो छात्र इन केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते, वे भी घर बैठे इसका फायदा उठा सकें।

किन परीक्षाओं की मिलती है फ्री कोचिंग

इस योजना के तहत छात्रों को देश की कुछ सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, जिनमें शामिल हैं।

क्रम संख्यापरीक्षा
1UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
2UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)
3JEE (Main)
4NEET
5NDA
6CDS

यानी इस योजना का दायरा सिविल सेवा परीक्षाओं से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और डिफेंस क्षेत्र की प्रवेश परीक्षाओं तक फैला हुआ है, जिससे अलग-अलग करियर लक्ष्य रखने वाले छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं।

छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएँ

योजना के तहत छात्रों को क्लासरूम यानी की ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से कोचिंग की सुविधा दी जाती है। पढ़ाई कराने और मार्गदर्शन देने का जिम्मा विषय विशेषज्ञों और अनुभवी सरकारी अधिकारियों के हाथों में होता है। इसका मकसद यही है कि जिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए आमतौर पर मोटी रकम खर्च कर प्राइवेट कोचिंग जॉइन करनी पड़ती है, उनकी संरचित तैयारी छात्रों को बिना किसी फीस के मिल सके।

यूपी के 75 जिलों में चल रहा है यह योजना

अभ्युदय योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह योजना फिलहाल उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलाई जा रही है। इस योजना से जुड़कर करीब 2,000 शिक्षक और विषय विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं, जो अपने आप में इस पहल की व्यापकता को दर्शाता है।

योजना के नतीजे भी उत्साहजनक रहे हैं। पोर्टल पर उपलब्द जानकारी के मुताबिक, अब तक 400 से ज्यादा छात्र इस योजना के तहत मिली तैयारी की बदौलत अलग-अलग पदों पर चयनित हो चुके हैं। इनमें साल 2023 की UPSC परीक्षा में 23 छात्रों ने सफलता पाई, वहीं UPPSC 2023 में 30 छात्र चयनित हुए। इसके अलावा JEE Main 2024 में भी 35 छात्रों ने इस योजना के जरिए मिली तैयारी के दम पर सफलता हासिल की।

2026-27 सत्र की क्या है स्थिति

मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी 2026-27 की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो चुकी है। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा, JEE (Main), NEET और NDA/CDS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लेक्चर प्लान और टाइमटेबल पहले से ही तय करके उपलब्ध कराए गए हैं। इससे छात्रों को एक व्यवस्थित शेड्यूल के साथ नियमित रूप से क्लासेज एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक अभ्युदय पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, जिला और पसंदीदा कोर्स से जुड़ी जानकारी देनी होती है। इसी जानकारी के आधार पर यह तय होता है कि छात्र किस परीक्षा की तैयारी करना चाहता है, और उसे उसी के अनुसार संबंधित कोचिंग कार्यक्रम से जोड़ा जाता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार मेहनत के साथ-साथ विशेषज्ञ मार्गदर्शन की भी जरूरत होती है, जो अक्सर आर्थिक कारणों से हर छात्र तक नहीं पहुंच पाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ठीक इसी कमी को पूरा करने की कोशिश करती है। खासतौर पर उन छात्रों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है, जिनके पास प्राइवेट कोचिंग की सुविधा नहीं है। कुल मिलाकर, यह योजना उत्तर प्रदेश के छात्रों को बिना किसी फीस के गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी का एक भरोसेमंद, सरकारी समर्थन वाला रास्ता उपलब्ध कराती है।

योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment