राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वरना राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है, यह काम आप स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में घर बैठे कर सकतें है। ऑफलाइन तरीका भी उपलब्ध है।
UP Ration Card e-KYC Online: केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी की NFSA के तहत देशभर के लाखों लोगों को राशन कार्ड के जरिए सस्ता और मुफ्त राशन सरकार द्वारा मिलता है। अब सरकार ने यह पक्का करने के लिए एक और कदम उठाया है कि इसका फायदा सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले। इसके लिए राशन कार्ड धारकों की e-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने यह लदम इसलिए उठाया है क्युकी बिना राशन कार्ड वाले भी मुफ्त राशन का लाभ ले रहें थें। सरकार का कहना है कि e-KYC से फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड पर रोक लगेगी और जरूरतमंदों को समय पर राशन मिलता रहेगा।
कितने समय में करानी होगी e-KYC?
नए नियमों के मुताबिक राशन कार्ड की e-KYC अब हर 5 साल में एक बार करानी होगी। कई लोगों ने यह प्रक्रिया आखिरी बार 2013 या उससे भी पहले कराई थी। ऐसे लोगों के लिए e-KYC अपडेट कराना और भी जरूरी हो गया है। राहत की बात यह है कि इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
आज के समय में मोबाइल से क्या कुछ नहीं हो रहा है, स्मार्टफोन की मदद से e-KYC कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकती है निचे हमने आपको पूरा प्रक्रिया बताया है ध्यान से पढ़ें।
- सबसे पहले स्मार्टफोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें।
- अब ऐप खोलकर अपनी लोकेशन सेट करें।
- उसके बाद अपना आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
- दर्ज करते ही स्क्रीन पर आधार से जुड़ी जानकारी दिखेगी।
- उसके बाद आपको अब Face e-KYC विकल्प पर टैप करना है।
- जैसे ही टैप करेंगे, फोन का कैमरा चालू होगा। सामने देखकर अपनी फोटो खींचें।
- फोटो सही आने पर Submit बटन दबाएं।
- इतना करते ही आपकी राशन कार्ड e-KYC पूरी हो जाएगी।
e-KYC हुई या नहीं स्टेटस चेक करें
आपने e-KYC का पूरा प्रक्रिया कर दिया, अब हुआ की है इसका स्टेटस ऐसे चेक करें।
- सबसे पहले Mera KYC ऐप खोलें।
- वैसे ही अपनी लोकेशन डालें।
- आधार नंबर, कैप्चा और ओटीपी भरें।
- स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिख जाएगा।
अगर स्टेटस में Y लिखा है, तो e-KYC पूरी हो चुकी है। अगर N दिख रहा है, तो e-KYC अभी बाकी है।
ऑफलाइन e-KYC ऐसे करें
देखिये अगर मोबाइल ऐप से e-KYC करने में परेशानी आ रही है, तो आपको घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप ऑफलाइन तरीका भी अपना सकते हैं उसके लिए आप नजदीकी राशन दुकान (FPS) या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं। वहां सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड ले जाना होगा। इसके बाद वहां का कर्मचारी आपकी e-KYC पूरी कर देगा।




