UP Roadway Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के युवा जो बस चालक बनने का सपना देख रहे थे, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अपने बेड़े में बसों के सुचारू संचालन के लिए संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नए चालकों की न्युक्ति करने जा रहा है। इसके लिए विभाग अक्टूबर महीने में दो दिवसीय विशेष भर्ती शिविर यानी की रोजगार मेला आयोजित करेगा। इस रोजगार मेला की डिटेल जानकारी निचे दी गई हैं ध्यान से अंत तक पढ़ें।
कब और कहां लगेगा रोजगार मेला
उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह रोजगार मेला दो अलग-अलग जगहों और तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। पहला रोजगार मेला 5 अक्टूबर 2026 को झूंसी स्थित वर्कशॉप में लगेगा, जबकि दूसरा रोजगार मेला 8 अक्टूबर 2026 को फूलपुर में आयोजित होगा। इन दोनों रोजगार मेला के जरिए चुने गए अभ्यर्थियों को सिविल लाइंस डिपो से जोड़ा जाएगा, और उन्हें वहीं से बसें चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
आवेदन के लिए योग्यता
इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम आठवीं (मिडिल) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही शारीरिक रूप से उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। पढाई के अलावा और भी शर्तें हैं, सबसे अहम शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास भारी वाहन (हैवी व्हीकल) चलाने का कम से कम दो साल पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 23 वर्ष 6 महीने से लेकर 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अपना जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो छह महीने के भीतर जारी किया गया हो।
पारिश्रमिक और भत्ते की पूरी जानकारी
चयनित चालकों को वेतन के बजाय दूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके तहत हर चालक को प्रति किलोमीटर ₹2.16 की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा।
| शर्त | लाभ |
|---|---|
| प्रति किलोमीटर भुगतान | ₹2.16 |
| महीने में 22 दिन उपस्थिति + 5,000 किमी संचालन | ₹3,000 अतिरिक्त भत्ता |
| लगातार 6 महीने तक मानक पूरा करने पर | विशेष प्रोत्साहन राशि + EPF कटौती का लाभ |
यानी अगर कोई चालक महीने में कम से कम 22 दिन काम पर उपस्थित रहते हुए 5,000 किलोमीटर तक बस चलाता है, तो उसे ₹3,000 का अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई चालक लगातार छह महीने तक यह तय मानक पूरा करता रहता है, तो उसे विशेष प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ नियमानुसार EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि की कटौती का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया की जानकारी
सिविल लाइंस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयकरन के अनुसार, जो उम्मीदवार इस रोजगार मेला में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें तय तारीखों पर अपने मूल (ओरिजिनल) दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ सीधे शिविर स्थल पर पहुंचना होगा।
वहां सबसे पहले उम्मीदवारों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस ड्राइविंग टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें अंतिम परीक्षण के लिए कानपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। वहां से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
जो युवा इस रोजगार मेला में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे शिविर में जाने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र और लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति और फोटोकॉपी दोनों तैयार रखें। चूंकि यह भर्ती तय तारीखों पर सीधे शिविर में होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले झूंसी या फूलपुर स्थित निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।




