UP Scholarship Status Check 2026

October 3, 2026

Shravan Kumar

यूपी के 4.60 लाख छात्रों के खाते में भेजे गए 148 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें छात्रवृत्ति का स्टेटस – UP Scholarship Status Check 2026 

, , , , 

UP Scholarship Status Check 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज, 3 अक्तूबर को राज्य के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति (स्कॉलरशिप एवं फी रीइम्बर्समेंट) की रकम सफलतापूर्वक भेज दी है।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हुई शुरुआत

लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 बजे इस छात्रवृत्ति वितरण के पहले चरण का आधिकारिक शुभारंभ किया। बटन दबाकर 148 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) हस्तांतरित की गई।

सरकार का कहना है कि छात्रवृत्ति व्यवस्था को पूर्णतः स्वचालित (ऑटोमैटिक) प्रणाली से जोड़ने के बाद वित्तीय वितरण में पारदर्शिता आई है और समय पर पात्र छात्रों तक मदद पहुँचाना आसान हुआ है।

वर्ग अनुसार छात्रों की संख्या और राशि

प्रथम चरण के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के छात्रों को हस्तांतरित की गई राशि और लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार है।

छात्रवृत्ति वितरण डेटा
वर्ग / श्रेणीलाभार्थी छात्रों की संख्याकुल आवंटित राशि
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2,23,61560.01 करोड़ रुपये
अनुसूचित जाति (SC)1,59,95964.54 करोड़ रुपये
अल्पसंख्यक वर्ग (Minority)38,90112.06 करोड़ रुपये
सामान्य वर्ग (General)38,08411.43 करोड़ रुपये

कितनी मिली छात्रवृत्ति?

प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी अध्ययनरत कक्षा, श्रेणी और निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार अलग-अलग राशि भेजी गई है। छात्रवृत्ति की यह राशि 2,250 रुपये से लेकर 14,000 रुपये तक है।

छात्रवृत्ति स्टेटस चेक करने का स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया

यदि आप भी लाभार्थी हैं, तो UP Scholarship Portal पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस इन स्टेप्स के ज़रिए चेक कर सकते हैं। आपको निचे दिए गए स्टेप्स को ददयानपूर्वक फॉलो करना है।

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: यूपी स्कॉलरशिप के आधिकारिक पोर्टल (scholarship.up.gov.in) पर जाएँ।
  • स्टेटस पर जाएँ: होमपेज पर दिए गए “Status” या “Student” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • सत्र चुनें: सत्र 2025-26 के आवेदन की स्थिति देखने वाले विकल्प का चयन करें।
  • विवरण दर्ज करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) भरें।
  • सर्च करें: कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट देखें: आपकी स्क्रीन पर छात्रवृत्ति का ताज़ा स्टेटस दिखाई दे जाएगा।

स्टेटस चेक करने का डायरेक्ट लिंक – क्लिक हियर

PFMS पोर्टल से बैंक भुगतान (Payment Status) कैसे देखें?

बैंक खाते में धनराशि जमा हुई या नहीं, इसकी पुष्टि आप PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल से भी कर सकते हैं।

  • PFMS पोर्टल पर जाएँ: pfms.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • विकल्प चुनें: होमपेज पर “Know Your Payments” विकल्प पर क्लिक करें।
  • बैंक विवरण भरें: अपने बैंक का नाम और खाता संख्या (Account Number) दर्ज करें।
  • पुष्टि करें: खाता संख्या पुनः दर्ज कर कैप्चा कोड भरें।
  • OTP सत्यापन: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) भेजने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्थिति देखें: ओटीपी दर्ज करते ही आपके खाते में आई छात्रवृत्ति की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।
Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment