NEET UG Counselling 2026 Round 3

September 16, 2026

Shravan Kumar

NEET UG Counselling 2026 Round 3 – राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन neet.nta.nic.in

, , , , 

NEET UG Counselling 2026 Round 3: एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र तीसरे राउंड या स्ट्रे वैकेंसी राउंड का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब सारी जरूरी तारीखें सामने आ चुकी हैं।

आइए दोनों राउंड की पूरी प्रक्रिया और तारीखों को विस्तार से समझते हैं।

NEET UG Counselling Round 3 Schedule

राउंड 3 की काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल के माध्यम से आपको समझाई गई है।

प्रक्रियातारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख22 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख27 सितंबर 2026
च्वाइस फिलिंग / च्वाइस लॉकिंग23 से 28 सितंबर 2026
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया28 से 29 सितंबर 2026
अलॉटमेंट रिजल्ट30 सितंबर 2026
कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख1 से 9 अक्टूबर 2026

यानी जो छात्र राउंड 3 में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनके पास रजिस्ट्रेशन के लिए 22 से 27 सितंबर तक का समय है, और इसके बाद च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया भी उसी दौरान शुरू हो जाएगी।

राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करना है

जो की उम्मीदवार नीट UG राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहतें हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘NEET UG Round 3 Registration’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • भुगतान पूरा होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल

राउंड 3 के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाता है। इसका पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है।

प्रक्रियातारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख14 अक्टूबर 2026
च्वाइस फिलिंग / च्वाइस लॉकिंग12 से 15 अक्टूबर 2026
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया15 से 16 अक्टूबर 2026
अलॉटमेंट रिजल्ट17 अक्टूबर 2026

यानी जिन छात्रों को राउंड 3 में सीट नहीं मिल पाई, उनके पास स्ट्रे वैकेंसी राउंड के जरिए एक और मौका होगा। इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ तीन दिन यानी 12 से 14 अक्टूबर तक ही खुला रहेगा, इसलिए इस छोटी सी समय-सीमा को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

NEET UG Counselling 2026 Round 3 and Stray Round Schedule – Direct Link

दोनों राउंड की काउंसलिंग में क्या अंतर है

राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड, दोनों की प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही है, यानी रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिजल्ट, यह सभी चरण दोनों राउंड में दोहराए जाते हैं। हालांकि इनके बीच का सबसे बड़ा अंतर यह है कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सिर्फ वही सीटें शामिल होती हैं जो पिछले राउंड के बाद भी खाली रह गई हों। इसके अलावा स्ट्रे राउंड की पूरी समय-सीमा भी राउंड 3 के मुकाबले थोड़ी छोटी रखी जाती है, क्योंकि तब तक शैक्षणिक सत्र शुरू होने का समय भी नजदीक आ चुका होता है।

काउंसलिंग में हिस्सा लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

रजिस्ट्रेशन के लिए तय समय-सीमा को ध्यान से नोट कर लें, क्योंकि आखिरी तारीख निकल जाने के बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा। च्वाइस फिलिंग करते समय अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता क्रम में सोच-समझकर भरें, क्योंकि एक बार लॉक करने के बाद बदलाव संभव नहीं होता।

सीट अलॉट होने के बाद कॉलेज में रिपोर्ट करने की तय समय-सीमा के भीतर जरूर पहुंचें, अन्यथा आपकी सीट रद्द भी हो सकती है। अपने सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे NEET स्कोरकार्ड, पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहले से तैयार करके रखें, ताकि रिपोर्टिंग के समय कोई परेशानी न हो। काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in चेक करते रहें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment