NHAI Paid Internship 2026

October 12, 2026

Shravan Kumar

बिना परीक्षा के NHAI में काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे ₹20000, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर

, , , 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने छात्रों के लिए दो इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किए हैं। एक कार्यक्रम एक महीने का है और दूसरा छह महीने का। दोनों में हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा मिलेगा।

NHAI Paid Internship 2026: पढ़ाई के साथ काम का अनुभव लेना चाहते हैं तो एनएचएआई की इंटर्नशिप अच्छा मौका हो सकती है। प्राधिकरण ने विंटर इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2026 है।

इन कार्यक्रमों में छात्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने और अनुभवी पेशेवरों से सीखने का मौका मिलेगा। इंजीनियरिंग, तकनीक, सड़क सुरक्षा, प्रबंधन, कानून, वित्त, मीडिया और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी अवसर हो सकता है।

दोनों इंटर्नशिप के क्या अंतर हैं

विवरण विंटरइंटर्नशिप 2026-27टर्म इंटर्नशिप 2027
अवधिएक महीनाछह महीने
समयदिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीचवर्ष 2027 का कार्यक्रम
मुख्य मकसदकम समय में व्यावहारिक अनुभवलंबे समय तक परियोजनाओं पर काम का अनुभव
मासिक वजीफा20,000 रुपये20,000 रुपये

विंटर इंटर्नशिप कम समय में अनुभव पाने का मौका देती है। वहीं टर्म इंटर्नशिप में छात्र छह महीने तक राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी अलग-अलग परियोजनाओं पर काम कर सकेंगे। आवेदन करते समय अपनी जरूरत और पात्रता के हिसाब से सही कार्यक्रम चुनना होगा।

आवेदन करने के लिए योग्यता

इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, मीडिया और कुछ अन्य संबंधित विषयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ इन पाठ्यक्रमों में पढ़ना काफी नहीं है। संस्थान और अंकों से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

  1. इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इन विषयों में बीई या बीटेक कर रहे विद्यार्थी पात्र हैं,

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग

इन विषयों में एमई या एमटेक कर रहे विद्यार्थी भी तय शर्तों के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।

  1. प्रबंधन और दूसरे विषयों के विद्यार्थी

मिली जानकारी के अनुसार कुछ और पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इनमें वित्त, मानव संसाधन और एआईसीटीई से जुड़े संचालन क्षेत्रों में एमबीए करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कानून, जनसंचार, मानव संसाधन और संगठनात्मक व्यवहार जैसे विषयों में पूर्णकालिक स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी मौका हो सकता है। पात्र पाठ्यक्रमों और संस्थानों की अंतिम पुष्टि एनएचएआई की इंटर्नशिप अधिसूचना से जरूर कर लें।

कितने अंक जरूरी हैं

इस पेड इंटर्नशिप के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। विद्यार्थी जिस विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहा है, उसका नाम संबंधित इंटर्नशिप चक्र की जारी सूची में होना चाहिए। विद्यार्थी का नाम कॉलेज या संस्थान के प्रमुख द्वारा नामित किया जाना चाहिए।

आवेदन से पहले सभी शर्तों की जांच कर लें। पात्रता पूरी न होने पर आवेदन पर विचार करने में परेशानी आ सकती है।

विद्यार्थियों का चयन कैसे होगा

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को इसके लिए अलग से कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन की प्रक्रिया इस तरह है,

  • सबसे पहले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा करेगा।
  • विश्वविद्यालय का समन्वयक आवेदन की समीक्षा करेगा और अपनी अनुशंसा देगा।
  • एनएचएआई को मिले आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
  • चुने गए उम्मीदवारों से ईमेल या संदेश के जरिए संपर्क किया जाएगा।
  • चयनित विद्यार्थियों को ईमेल पर इंटर्नशिप का प्रस्ताव पत्र भेजा जाएगा।
  • प्रस्ताव मिलने के बाद बताई गई तारीख पर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा।
  • इंटर्नशिप के दौरान दिए गए काम और परियोजनाओं के हिसाब से काम करना होगा।

सैलरी कितना मिलेगा

चयनित विद्यार्थियों को हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा मिलेगा। अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करने से उन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं और काम करने के तरीके को समझने का मौका भी मिल सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक विद्यार्थी NHAI के इंटर्नशिप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। निचे स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया बताई गई है ध्यान से पूरा पढ़ें।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले इसके आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां पर “विंटर इंटर्नशिप 2026-27” या “टर्म इंटर्नशिप 2027” में से सही विकल्प चुनें।
  • उसके बाद “अप्लाई नाउ” पर जाएं और रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
  • अपना पूरा नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • इंटर्नशिप कार्यक्रम, डिग्री, ब्रांच, विश्वविद्यालय या कॉलेज और पढ़ाई की अवधि की जानकारी चुनें।
  • पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपने खाते में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म की बाकी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंकपत्र और प्रमाणपत्र साफ हों और तय फॉर्मेट व साइज में हों।
  • आवेदन जमा करने से पहले सारी जानकारी एक बार जांच लें।

आखिरी तारीख

बहुत ज़रूरी बात ये है कि आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2026 तक ही है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment