Canara Bank Apprentice

September 28, 2026

Shravan Kumar

Canara Bank Apprentice: केनरा बैंक में 3,500 पदों पर बड़ा मौका! बिना परीक्षा और इंटरव्यू के डायरेक्ट चयन, तुरंत देखें डिटेल्स

, , 

Canara Bank Apprentice: बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक़ केनरा बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। तमाम इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट की मदद लेनी होगी।

Canara Bank Apprentice Details

विवरणजानकारी
भर्ती करने वाला संस्थानकेनरा बैंक
पद का नामग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पद3,500
आवेदन शुरू होने की तारीख1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख17 अक्टूबर 2026
योग्यताकिसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन
आयु सीमा20 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
आवेदन शुल्क₹500 (SC/ST/PwBD के लिए निशुल्क)
स्टाइपेंड₹16,650 प्रतिमाह
अप्रेंटिसशिप की अवधि12 महीने
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

आवेदन की योग्यता

इस अपरेंटिस न्युक्ति के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राफ्त संस्था या कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। यानी आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या किसी भी विषय से स्नातक करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आपको बता दें की आवेदन प्रक्रिया को दो चरणों में रखा गया है। सबसे पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर “करियर” सेक्शन में इस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें – Notification PDF

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य सहित अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

केनरा बैंक के इस अपरेंटिस न्युक्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को न कोई लिखित परीक्षा देना होगा और न ही इंटरव्यू देने की जरुरत है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

स्टाइपेंड कितना मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने ₹16,650 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह बैंकिंग क्षेत्र में काम का असली अनुभव हासिल करने का अच्छा मौका है, जो आगे की बैंक भर्तियों में भी काम आ सकता है।

आवेदन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवार पहले से NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तैयारी और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर दें, ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भीड़ या तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके। भर्ती से जुड़ी पूरी और सटीक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले केनरा बैंक का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment