BPSSC SI Exam 2026 Cancelled

September 23, 2026

Shravan Kumar

BPSSC SI Exam 2026 Cancelled: बिहार दरोगा SI मुख्य परीक्षा हुआ रद्द, देखें अब दोबारा एग्जाम कब होगा bpssc.bihar.gov.in

, , , , 

BPSSC SI Exam 2026 Cancelled: बिहार में दारोगा बनने का सपना संजोए हजारों अभ्यर्थियों की मांग आखिरकार सुनी गई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। आयोग ने 23 सितम्बर 2026 यानी की बुधवार को इस बारे में आधिकारिक सूचना जारी कर के बताया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 27 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके तुरंत बाद से ही अभ्यर्थी इसे रद्द करने की मांग कर रहे थे।

क्यों उठी थी परीक्षा रद्द करने की मांग

परीक्षा खत्म होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा आयोजन में अनियमितताएं बरती गई हैं। उनकी मांग थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर जांच में गड़बड़ी साबित होती है, तो परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जाए। अपनी बात मनवाने के लिए छात्रों ने पटना में धरना-प्रदर्शन भी किया था। अब आयोग का यह फैसला सीधे तौर पर उन अभ्यर्थियों के पक्ष में जाता दिख रहा है, जो लंबे समय से इस परीक्षा को लेकर सवाल उठा रहे थे।

आयोग ने इस पर क्या कहा

BPSSC की तरफ से जारी किये गए नोटिस में साफ कहा गया है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जा रहा है। हालांकि नोटिस में गड़बड़ी की तकनीकी वजहों का सीधे जिक्र नहीं किया गया, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि परीक्षा की नई तारीख अलग से सूचित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से यह भी अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया या किसी असामाजिक तत्व द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक खबरों को नजरअंदाज करें। नोटिस में दलालों से सतर्क रहने और ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को देने की भी अपील की गई है।

परीक्षा रद्द की आधिकारिक नोटिस यहाँ से देखें।

इन पदों पर हो रही थी भर्ती

यह मुख्य परीक्षा दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) के कुल 1799 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इनमें सबसे ज्यादा 850 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, जबकि बाकी पद अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों—EBC, BC, SC, ST, EWS और महिला कोटे में बंटे हुए हैं।

घटनाक्रमतारीख/विवरण
मुख्य परीक्षा आयोजित हुई27 मई 2026 (दो पालियों में)
छात्रों का धरना-प्रदर्शनपटना में, परीक्षा के तुरंत बाद
परीक्षा रद्द करने का नोटिस23 सितंबर 2026 (बुधवार)
कुल पद1799
नई परीक्षा तिथिजल्द वेबसाइट पर घोषित होगी

नई परीक्षा तिथि कब आएगी

फिलहाल आयोग ने नई परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी। छात्रों के लंबे संघर्ष के बाद आया यह फैसला जहां एक तरफ राहत की खबर है, वहीं दूसरी तरफ अभ्यर्थियों को अब दोबारा परीक्षा की तैयारी और नई तारीख के इंतजार में समय बिताना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी किसी भी दलाल या ठग के झांसे में न आएं। नई तारीख, एडमिट कार्ड या किसी भी अन्य अपडेट के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ही नज़र बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment