Aadhaar Card Address Update

September 26, 2026

Shravan Kumar

Aadhaar Card Address Update: घर बैठे अपना आधार कार्ड में एड्रेस ऐसे बदलें, जानें ऑनलाइन सबसे आसान तरीका

, , , 

Aadhaar Card Address Update: आज के समय में आपका आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि बैंकिंग, सिम कार्ड लेने और तमाम सरकारी सेवाओं के लिए एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपने घर बदला है या पता किसी वजह से अपडेट नहीं है, तो आधार में सही पता दर्ज होना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि UIDAI ने पता यानी की एड्रेस अपडेट करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके उपलब्ध कराए हैं। अगर आपके पास जरूरी दस्तावेज तैयार हैं, तो यह पूरा काम घर बैठे ऑनलाइन ही निपटाया जा सकता है। दोनों तरीकों के बारे में जानने के लिए लेख के साथ अंत तक बने रहें।

myAadhaar पोर्टल से ऑनलाइन एड्रेस बदलें

अगर आप कहीं जाए बिना घर बैठे-बैठे ही पता बदलना चाहते हैं तो ये वाला ऑप्शन बेस्ट रहेगा। ऑनलाइन तरीके से पता बदलना सबसे आसान और तेज विकल्प भी है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपने आधार नंबर व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “Update Aadhaar” विकल्प चुनें और जिस जानकारी को बदलना है, उसमें “Address” यानी पता को सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना नया पता बिल्कुल वैसा ही दर्ज करें, जैसा आपके प्रूफ डॉक्यूमेंट पर लिखा है। फिर किसी वैध एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली-पानी के बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट या रेंट एग्रीमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। सारी जानकारी सबमिट करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज के नाम

UIDAI ने पता बदलने के लिए कई तरह के दस्तावेजों को मान्यता दी है, जिनकी सूची इस प्रकार है।

क्रम संख्यास्वीकार्य दस्तावेज
1पासपोर्ट
2बैंक स्टेटमेंट
3राशन कार्ड
4वोटर आईडी
5बिजली या पानी का बिल
6रेंट एग्रीमेंट (किराया अनुबंध)

एक जरूरी बात का ध्यान रखें—दस्तावेज हाल का होना चाहिए। बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिल आमतौर पर 3 महीने से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए, और दस्तावेज पर नाम व पता दोनों साफ-साफ और अपडेट किए जा रहे पते से मेल खाते हुए दिखने चाहिए।

अगर आपके नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के नाम पर सीधे कोई एड्रेस प्रूफ मौजूद नहीं होता। ऐसी स्थिति के लिए भी UIDAI ने एक विकल्प रखा है। इसमें परिवार के किसी सदस्य के दस्तावेज का इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते उसके साथ एक हस्ताक्षरित सहमति पत्र (कंसेंट लेटर) भी जमा किया जाए।

इसके अलावा एक और तरीका भी उपलब्ध है, जिसमें आप अपने मौजूदा पते पर एक सीक्रेट कोड आधारित वेरिफिकेशन लेटर मंगवा सकते हैं। यह लेटर आपके वर्तमान पते पर भेजा जाता है, और इसे प्राप्त करने के बाद इसका इस्तेमाल पता अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए किया जा सकता है।

ऑफलाइन एड्रेस ऐसे चेंज होगा

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया की बजाय सीधे केंद्र पर जाकर पता बदलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा। वहां जाते समय अपना मूल आधार कार्ड और एक वैध एड्रेस प्रूफ दस्तावेज साथ जरूर ले जाएं। केंद्र पर मौके पर ही आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग) किया जाएगा और उसके बाद ही आपका अनुरोध आगे प्रोसेस के लिए भेजा जाएगा। ध्यान रहे कि ऑफलाइन तरीके से अपडेट कराने पर आमतौर पर एक मामूली शुल्क भी देना होता है।

आधार स्टेटस चेक ऐसे करें

चाहे आपने ऑनलाइन आवेदन किया हो या ऑफलाइन केंद्र पर जाकर, दोनों ही स्थितियों में आप अपने आवेदन की प्रगति myAadhaar पोर्टल पर अपने URN नंबर की मदद से ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ दिनों का समय लगता है। एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद आप पोर्टल से अपना अपडेटेड ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं, या चाहें तो नए पते के साथ आधार की एक फिजिकल कॉपी भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment