UPSSSC PET Exam Schedule 2026

September 25, 2026

Shravan Kumar

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: यूपी पेट परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, अब इस नई डेट पर होगा एग्जाम

, , , , , 

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: उत्तर प्रदेश में Preliminary Eligibility Test की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है जो आपको जानना जरुरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानि की UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होनी तय थी, लेकिन अब आयोग ने इस परीक्षा में बदलाव किया है अब कब होगी परीक्षा जानने के लिए अंत तक बने रहें।

परीक्षा की नई डेट क्या है

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, PET परीक्षा अब 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यानी पुरानी तारीखों की तुलना में परीक्षा अब कुछ आगे खिसक गई है, इसलिए जो अभ्यर्थी पुराने शेड्यूल के हिसाब से तैयारी की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी रणनीति नई तारीखों के अनुसार दोबारा तय करनी होगी।

परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

परीक्षा को दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा हो सके।

परीक्षा तिथिपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
25 अक्टूबर 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजे तकदोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक
30 अक्टूबर 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजे तकदोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक
1 नवंबर 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजे तकदोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक

एडमिट कार्ड कब आएगा और कैसे डाउनलोड करें

फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान आयोग के तरफ नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है कि इसकी घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “UPSSSC PET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई लॉगिन डिटेल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

यूपी PET परीक्षा का पैटर्न

UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों का दायरा काफी व्यापक है, जिसमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्कशक्ति, समसामयिकी और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा में दो अपठित हिंदी गद्यांशों का विवेचन-विश्लेषण और दो ग्राफ की व्याख्या-विश्लेषण से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।

एक जरूरी बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है—इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है। हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को बिना सोचे-समझे जवाब देने से बचना चाहिए।

Shravan Kumar, Senior Content Writer at Jan Seva Drishti

About Shravan Kumar

Shravan Kumar is the Senior Content Writer and Social Media Manager at Janseva Drishti, bringing over six years of expertise in digital content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely updates on government schemes, recruitment news, competitive exams, internships, and key educational announcements to keep readers informed.

Leave a Comment